लाइव न्यूज़ :

भारत के लिए डोनाल्ड ट्रंप या जो बाइडेन में कौन होगा बेहतर अमेरिकी राष्ट्रपति, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया जवाब

By सुमित राय | Updated: August 31, 2020 09:22 IST

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया है कि अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रंप या डेमोक्रेट पार्टी ने जो बाइडेन में से भारत के लिए कौन बेहतर होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप हैं।मोक्रेट पार्टी ने जो बाइडेन को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है।

अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं और चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप हैं, जबकि डेमोक्रेट पार्टी ने जो बाइडेन को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है। इस बीच यह बहस चल रही है कि किस पार्टी की जीत के बाद यूएस के साथ भारत की साझेदारी बढ़ेगी। इसका जवाब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी है और कहा कि दोनों के बीच कई अंतर हैं, लेकिन भारत के मुद्दे पर दोनों की नीतिया समान है।

विदेश मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में जीत चाहे रिपब्लिकन की हो या डेमोक्रेट की यूएस के साथ भारत की साझेदारी बढ़ती रहेगी। बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर का ये बयान उस समय आया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए दोनों उम्मीदवार वहां रह रहे लगभग 12 लाख भारतीय-अमेरिकी समुदाय को लुभाने में लगे हुए हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एस जयशंकर ने भारत के लिहाज से बेहतर राष्ट्रपति के सवाल पर कहा, "यदि आप पिछले चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों, दो रिपब्लिकन और दो डेमोक्रेट को देखते हैं तो प्रत्येक दूसरे से बहुत अलग हैं। फिर भी, प्रत्येक ने भारत के साथ संबंधों के स्तर को और ऊपर उठाया।"

एस जयशंकर ने आगे कहा, "अमेरिका के सभी राष्ट्रपतियों ने भारत आने पर एक-दूसरे की विरासत को आगे बढ़ाया है। यदि आप अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में चल रहे बहस पर ध्यान देंगे तो आपको पता चलेगा कि प्रतिस्पर्धी उम्मीदवारों के बीच कई अंतर हैं, लेकिन उनके बीच भारत एक कॉमन प्वाइंट है।"

उन्होंने कहा, "कई नीतियों पर एक दूसरे की आलोचना करते हैं, लेकिन ऐसा तब नहीं हुआ जब मुद्दा भारत रहा हो। हमारा पदचिह्न बहुत विस्तृत है और इसलिए हमारी स्वीकार्यता है। राजनेताओं के अलग-अलग समूह जो कई बातों पर असहमत हैं, भारत पर सहमत है और मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी जगह है।"

टॅग्स :जयशंकरडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी