लाइव न्यूज़ :

IRCTC Train Ticket Booking for Holi: होली के लिए शुरू हो गई टिकट बुकिंग, जल्दी करा लें रिजर्वेशन वरना रह जाएंगे वेटिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2019 14:49 IST

IRCTC Train Ticket Booking for Holi festival 2020: होली के लिए आईआरसीटीसी ने एडवांस टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आपका भी होली पर यात्रा करना तय है तो पहले से करवा लें रिजर्वेशन वरना रह जाएंगे वेटिंग।

Open in App
ठळक मुद्देलंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनों के लिए 120 दिन पहले से बुकिंग शुरू हो जाती है।9-10 मार्च को पड़ रही होली के लिए टिकट बुक होने शुरू हो गए हैं।

त्यौहारों पर रेलवे की भीड़भाड़ से तो सभी वाकिफ हैं। कुछ लोग समझदारी दिखाते हुए पहले से रिजर्वेशन करा लेते हैं। आखिरी वक्त में यात्रा का प्लान बनाने वाले धक्के खाते हैं। इसबार होली का त्यौहार 9-10 मार्च को मनाया जाएगा। सभी लोग अपने पैतृक घरों में जाकर इस त्यौहार को मनाना चाहते हैं। इसलिए इस पर्व पर ट्रेनों में भीड़ होना तय है। लेकिन आपके लिए अच्छी खबर यह है कि होली के लिए आईआरसीटीसी ने एडवांस टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आपका भी होली पर यात्रा करना तय है तो पहले से करवा लें रिजर्वेशन वरना रह जाएंगे वेटिंग।

लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए 120 दिन पहले बुकिंग

आईआरसीटीसी के नियमों के मुताबिक लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनों के लिए 120 दिन पहले से बुकिंग शुरू हो जाती है। यात्रा के दिन को 120 दिनों में शामिल नहीं किया जाता। दिन में चलने वाली और कम दूरी की कुछ ट्रेनों की बुकिंग अवधि 30 दिन और 15 दिन भी है। विदेशी नागरिक यात्रा से 360 दिन पहले टिकट बुक करा सकते हैं। इस बार 9-10 मार्च को पड़ रही होली के लिए टिकट बुक होने शुरू हो गए हैं। कुछ ट्रेनों में तो टिकट बुक हो चुके हैं और वेटिंग दिखाने लगा है।  

कैसे बुक करें टिकट

एडवांस टिकट बुक करने के तीन रास्ते हैंः- रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, आईआरसीटीसी की वेबसाइट और आईआरसीटीसी का मोबाइल ऐप। इन तीनों में से किसी माध्यम से आप अपना रिजर्वेशन करा सकते हैं। रिजर्वेशन काउंटर से टिकट कराने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा जिसमें आपकी यात्रा का विवरण होगा। वेबसाइट और ऐप के लिए आपको लॉग-इन करना होगा यात्रा का विवरण भरना होगा।

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसीहोली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी