लाइव न्यूज़ :

IRCTC ने 30 अप्रैल तक रद्द की अपनी 3 प्राइवेट ट्रेनों के टिकटों बुकिंग

By सुमित राय | Updated: April 7, 2020 18:48 IST

एक अधिकारी ने बताया कि आईआरसीटीसी द्वारा संचालित तीन ट्रेनों में जिन यात्रियों ने बुकिंग कराई थी, उन्हें पैसा वापस मिल जाएगा।

Open in App

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आईआरसीटीसी ने अपनी तीन प्राइवेट ट्रेनों में बुकिंग 30 अप्रैल तक रद्द कर दी है। इससे पहले इन ट्रेनों में टिकट की बुकिंग सिर्फ 21 दिन की लॉकडाउन अवधि तक बंद थी।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अब इन ट्रेनों को 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है और टिकट की बुकिंग पर भी रोक लगा दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि आईआरसीटीसी द्वारा संचालित तीन ट्रेनों में जिन यात्रियों ने बुकिंग कराई थी, उन्हें पैसा वापस मिल जाएगा।

बता दें कि आईआरसीटीसी देश में तीन ट्रेनों का परिचालन करती है, जिसमें दो तेजस एक्सप्रेस और 1 काशी महाकाल एक्सप्रेस शामिल है।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और स्वास्थ्य मंत्रायल की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक भारत में 4421 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 117 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हालांकि 354 लोग ऐसे भी हैं जो इस गंभीर बीमारी से जंग जीतकर ठीक भी हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 354 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान आठ लोगों की मौत हुई है। इससे पहले सोमवार को 24 घंटों के दौरान 693 नए मामले सामने आए थे और 30 मरीजों की मौत हुई थी।

टॅग्स :आईआरसीटीसीभारतीय रेलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए