लाइव न्यूज़ :

IRCTC ऐप और वेबसाइट के डाउन होने पर परेशान हुए लोग, रेलवे ने बताया टिकट बुकिंग का दूसरा तारीका

By अंजली चौहान | Updated: July 25, 2023 11:43 IST

रेलवे टिकटिंग वेबसाइट, आईआरसीटीसी ऑनलाइन बुकिंग में कुछ रुकावटें आ रही हैं। लोगों ने ट्विटर पर आईआरसीटीसी सर्वर के पीक टाइम में डाउन होने की शिकायत की।

Open in App
ठळक मुद्देIRCTC ऐप और वेबसाइट हुआ डाउन यात्री नहीं कर पा रहे टिकट बुक अन्य ऐप के जरिए बुक कर सकते हैं टिकट

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। भारत में तेजी से दौड़ने वाली ट्रैन में सफर करने के लिए आईआरसीटीसी के जरिए लाखों लोग टिकट बुक करते हैं लेकिन अगर आज आप आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुक करने की सोच रहे हैं तो रूक जाइए क्योंकि आज यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है।

दरअसल, मंगलवार को रेलवे टिकटिंग वेबसाइट, आईआरसीटीसी ऑनलाइन बुकिंग में कुछ रुकावटें आ रही हैं। लोगों ने ट्विटर पर आईआरसीटीसी सर्वर के पीक टाइम में डाउन होने की शिकायत की। आईआरसीटीसी ग्राहकों को वेब के साथ-साथ ऐप पर टिकट बुक करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

वेबसाइट और मोबाइल ऐप के न चलने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच, भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए ट्वीट के जरिए बयान जारी किया है।

रेलवे के अनुसार, तकनीकी कारणों से टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा है, "हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। तकनीकी समस्या ठीक होते ही हम सूचित करेंगे।"

आईआरसीटीसी वेबसाइट पर लॉग इन करने पर यह संदेश दिखाई दिया जिसमें "रखरखाव गतिविधि के कारण ई-टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है। कृपया बाद में प्रयास करें।"

आईआरसीटीसी डाउन होने पर इन ऐप के जरिए बुक करें टिकट 

यात्री भले ही आज आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुक नहीं कर पा रहे लेकिन रेलवे ने यात्रियों को दूसरे ऐप के जरिए टिकट बुक करने का सुझाव दिया है।

भारतीय रेलवे ने सूचित किया है कि टिकट बुक करने की कोशिश करने वाले लोग अन्य B2C प्लेयर्स जैसे Amazin, Moneytrip और अन्य का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा यात्री रेलवे स्टेशन पर काउंटर से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। 

आईआरसीटीसी ने अपडेट जारी कर कहा कि तकनीकी कारणों से, आईआरसीटीसी साइट और ऐप पर टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है। क्रिस की तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। वैकल्पिक रूप से टिकट अन्य बी2सी प्लेयर्स जैसे अमेज़ॅन, मेकमाईट्रिप आदि के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। 

टॅग्स :आईआरसीटीसीभारतीय रेलRailways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया