लाइव न्यूज़ :

IRCTC ने तेजस और वंदे भारत रेल की परिचालन समय सारिणी समान होने को लेकर चिंता जताई : सूत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2022 21:05 IST

सूत्रों ने कहा कि आईआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड को अवगत कराया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से उसी मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में आईआरसीटीसी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी हैसूत्रों ने कहा कि आईआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड को अवगत कराया हैIRCTC ने कहा- वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से उसी मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा

नई दिल्ली: आईआरसीटीसी ने मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस और जल्द ही शुरू होने वाली वंदे भारत रेल की परिचालन समय सारिणी समान होने से संभावित प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंता जतायी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि आईआरसीटीसी ने अगस्त और सितंबर में लिखे दो पत्रों में कहा है कि परिचालन समय सारिणी समान होने से तेजस रेल शुरू करने के उद्देश्य का ‘‘कोई अर्थ’’ नहीं रह जाएगा, जोकि रेलवे की उत्कृष्ट कॉरपोरेट ट्रेन है। 

इस मामले में आईआरसीटीसी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। सूत्रों ने कहा कि आईआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड को अवगत कराया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से उसी मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

यात्रियों की संख्या में संभावित कमी के मद्देनजर आईआरसीटीसी ने रेलवे से कहा है कि उसने ‘‘काफी प्रयासों’’ और तेजस ट्रेन के किराए तथा सेवाओं में बदलाव करके यात्रियों को आकर्षित किया है। तेजस एक्सप्रेस जहां अहमदाबाद से सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर प्रस्थान करती है और दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर मुंबई पहुंचती है।

वहीं, दूसरी दिशा में यह मुंबई सेंट्रल से दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान करती है और रात 10 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचती है। प्रस्तावित समय के अनुसार, नयी वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद से सुबह सात बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान करेगी और दोपहर डेढ़ बजे मुंबई पहुंचेगी। 

वहीं, दूसरी दिशा में यह मुंबई सेंट्रल से दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर प्रस्थान करेगी और रात नौ बजकर पांच मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेगी। सूत्रों ने कहा कि दोनों ट्रेन का अंतर दोनों दिशाओं में 45 मिनट से 75 मिनट के बीच होगा और तेजस एक्सप्रेस की तुलना में वंदे भारत एक्सप्रेस का दूरी तय करने का समय भी कम होगा, जिसके चलते तेजस ट्रेन और अधिक प्रभावित होगी।

सूत्रों के अनुसार आईआरसीटीसी का कहना है कि इस मार्ग पर तेजस पहले ही एसी डबल डेकर, कर्णावती एक्सप्रेस के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही है।

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :आईआरसीटीसीRailways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?