लाइव न्यूज़ :

IPS हर्षबर्धन की कर्नाटक में पहली पोस्टिंग के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत

By रुस्तम राणा | Updated: December 2, 2024 11:38 IST

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के दोसर गाँव के मूल निवासी, हर्षबर्धन ने हाल ही में मैसूर में कर्नाटक पुलिस अकादमी (केपीए) में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था और हसन में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी पहली पोस्टिंग लेने के लिए जा रहे थे।

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश): कर्नाटक में तैनात प्रोबेशनर आईपीएस हर्षबर्धन की एक दुखद घटना में मौत हो गई, जबकि उनका ड्राइवर कर्नाटक के हसन तालुक में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय अधिकारी को उस समय गंभीर चोटें आईं, जब उनका पुलिस वाहन हसन-मैसूर रोड पर किट्टाने के पास सड़क किनारे एक घर से टकरा गया।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के दोसर गाँव के मूल निवासी, हर्षबर्धन ने हाल ही में मैसूर में कर्नाटक पुलिस अकादमी (केपीए) में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था और हसन में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी पहली पोस्टिंग लेने के लिए जा रहे थे।

यात्रा के दौरान उनके ड्राइवर मंजे गौड़ा ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां रविवार शाम को इलाज के दौरान हर्षबर्धन की मौत हो गई। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी, जबकि गौड़ा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हर्षबर्धन मध्य प्रदेश से थे। तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलने के बावजूद, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

टॅग्स :IPSKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप