लाइव न्यूज़ :

UP इन्वेस्टर्स समिट 2018: मशीन पर खेलते रहे PM मोदी, मुंह बनाए ताकते रहे CM योगी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 21, 2018 15:00 IST

लखनऊ में पीएम मोदी ने आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018' (UPIS) का उद्घाटन किया ।

Open in App

नई दिल्ली, 21 फरवरी: लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018' (UPIS) का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं। इस समारोह का आगाज एक डिजिटल डेमो से होना था। लेकिन ऐन मौके पर वहां डेमो कंप्यूटर ने पीएम मोदी का साथ नहीं दिया।

जब पीएम मोदी, राज्यपाल रामनाइक व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ इस मशीन को चलाने गए तो उस समय का नजारा कुछ और ही दिखा। जिस दौरान पीएम मोदी समेत ये दिग्गज इस मशीन को चलाने की जब कोशिश कर रहे थे, उस दौरान ये पूरी तरह से फेल दिखी। राजनेताओं के चेहरे के भाव से लगा कि शायद कुछ तकनीकी कारणों से मशीन नहीं चल पाई। क्योंकि पीएम के बारे में मशहूर है कि वे हर सुबह अपना टेबलॉयड चलाते हैं। 

जिस समय से मशीन चल नहीं पा रही थी उस समय सीएम योगी काफी गुस्सा में दिखे। शायद उन्हें भी इस तरह से मशीन के एन मौके पर ना चलने की उम्मीद नहीं थी। वहीं, पीएम बिना मशीन के चलाए कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए बढ़ गए थे।

इस समित की साझेदारी फिनलैंड, नीदरलैंड्स, जापान, चेक गणराज्य, थाइलैंड, स्लोवाकिया और मॉरीशस की पहचान इस समिट के लिए  देशों के तौर पर की गई है। वहीं, 22 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सम्मेलन के समापन अवसर पर मौजूद रहेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज