लाइव न्यूज़ :

अंतरराज्यीय नदी जल विवाद: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कानूनी टीम के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: August 26, 2021 15:59 IST

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने पड़ोसी राज्यों के साथ जल बंटवारे के विवादों से निपटने के लिए रणनीति तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक की। बोम्मई ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "अंतरराज्यीय नदी जल विवादों से संबंधित उच्चतम न्यायालय में दायर मामलों पर कानूनी टीम के साथ विस्तृत चर्चा हुई। कई मुद्दों पर चर्चा हुई।" बैठक यहां कर्नाटक भवन में हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन खत्री और आज सुबह श्याम दीवान से मुलाकात की और मौजूदा जल विवादों को देखते हुए आगे के तरीकों पर चर्चा की। मेकेदातु परियोजना के संबंध में बोम्मई ने कहा कि अगली बार सुनवाई के लिए मामला सूचीबद्ध होने पर राज्य सरकार का रुख सामने रखने का फैसला किया गया है। कर्नाटक ने रामनगर जिले के मेकेदातु में एक जलाशय का प्रस्ताव रखा है, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने इसका कड़ा विरोध किया है। इसके अलावा, बोम्मई ने कहा कि महादयी नदी पर कलसा-बंडूरी नाला परियोजना के विवाद पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई दो सितंबर को सूचीबद्ध है। बैठक में विशेष अनुमति याचिका के मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट