लाइव न्यूज़ :

फर्जी ट्रांसपोर्टर व व्यापारी बनकर धोखाधडी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

By भाषा | Updated: October 24, 2021 21:11 IST

Open in App

जींद, 24 अक्टूबर हरियाणा पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने फर्जी ट्रांसपोर्टर और व्यापारी बनकर एक कंपनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधडी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक लाख 49 हजार रुपये की नगदी, 14 मोबाइल, 22 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड व एक वाईफाई डिवाइस बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का सरगना अखिलेश कुमार है । उन्होंने बताया कि अखिलेश समेत पकडे गए सभी आठ आरोपितों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपितों से धोखाधडी के मामलों के बारे में तथ्यों को जुटाया जाएगा।

इस बीच पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में एक आर्गेनिक फर्टीलाइजर कंपनी के साथ धोखाधडी कर लगभग साढे़ 13 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाने, फर्जी कागजातों का सहारा लेने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गबन समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज