लाइव न्यूज़ :

इंटरपोल ने नित्यानंद के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया, अब पुलिस कर रही रेड कॉर्नर नोटिस की कोशिश

By भाषा | Updated: January 22, 2020 23:52 IST

किसी अपराध के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में उसके सदस्य देशों से अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुलिस द्वारा एक ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरपोल ने विवादास्पद स्वयंभू बाबा नित्यानंद के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। नित्यानंद अहमदाबाद के पास अपने आश्रम में रहने वाले तीन बच्चों को गलत तरह से बंधक बनाने और उनके अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद पिछले साल नवंबर में देश से भाग गया था।

इंटरपोल ने विवादास्पद स्वयंभू बाबा नित्यानंद के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। गुजरात पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। नित्यानंद अहमदाबाद के पास अपने आश्रम में रहने वाले तीन बच्चों को गलत तरह से बंधक बनाने और उनके अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद पिछले साल नवंबर में देश से भाग गया था।

एक स्थानीय अदालत में बुधवार को अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र में ब्लू कॉर्नर नोटिस के विवरण का उल्लेख किया गया है।

किसी अपराध के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में उसके सदस्य देशों से अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुलिस द्वारा एक ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि गुजरात पुलिस ने भारत में इंटरपोल मामलों के लिए केन्द्रीय निकाय सीबीआई को एक अनुरोध भेजा था और नित्यानंद के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी।

पुलिस उपाधीक्षक के टी कामरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इंटरपोल ने इस महीने विवादास्पद स्वयंभू बाबा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस पर काम कर रही है कि उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया जाए। राज्य पुलिस ने यहां नित्यानंद के आश्रम से दो लड़कियों के लापता होने के बाद उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। उस पर अपना आश्रम चलाने के लिए अनुयायियों से चंदा एकत्र करने के वास्ते बच्चों को कैद करके रखने और अपहरण के आरोप हैं। 

टॅग्स :स्वामी नित्यानंदगुजरातलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"