लाइव न्यूज़ :

International Women's Day 2023: 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस? जानें इसका महत्व और इतिहास

By अंजली चौहान | Updated: March 2, 2023 15:07 IST

यह दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण है क्योंकि यह महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाता है। लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता फैलता है और लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है। 

Open in App
ठळक मुद्दे हर साल विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता हैहर साल महिला दिवस पर अलग-अलग थीम निर्धारित की जाती हैमहिला दिवस को महिलाओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है

International Women's Day 2023: हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक और ऐतिहासिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने वाला वैश्विक दिवस है। महिलाओं को सम्मान देते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को दुनियाभर में एक सार्वजनिक अवकाश दिया जाता है। मगर क्या आपको पता है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? क्या है इसरे पीछे का इतिहास और महत्व? नहीं पता न, तो आइए आपके इस सवाल का जवाब देते हैं हम....

क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस?

28 फरवरी, 1909 को अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने न्यूयॉर्क में राष्ट्रीय महिला दिवस की स्थापना की थी। यह श्रम कार्यकर्ता थेरेसा मल्कील द्वारा परिधान श्रमिकों के खिलाफ शहरव्यापी विरोध प्रदर्शन के लिए प्रस्तावित किया गया था। बाद में उस वर्ष, अमेरिकी समाजवादियों से प्रेरणा लेते हुए, जर्मन प्रतिनिधियों ने महिला दिवस के विचार का प्रस्ताव रखा। हालांकि, उस समय कोई विशेष तारीख निर्धारित नहीं की गई थी। 

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाना शुरू किया और 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महिलाओं के अधिकारों और वैश्विक शांति के समर्थन में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में घोषित किया। तब से लेकर आज तक ये दिन महिलाओं के नाम पर मनाया जाता है और हर साल इसके लिए अलग-अलग थीम बनाई जाती है। 

यह दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण है क्योंकि यह महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाता है। लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता फैलता है और लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम

इस साल महिला दिवस की थीम, "डिजिटऑल लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी" है। यह महिलाओं की स्थिति पर आयोग के आगामी 67वें सत्र(CSW-67) के लिए प्राथमिकता विषय के साथ संरेखित है यानी लिंग समानता और सभी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए डिजिटल युग में नवाचार और तकनीकी परिवर्तन के जरिए उन्हें शिक्षित करना। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का लक्ष्य महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना और लैंगिक समानता की वकालत करना है। इस दिन का उद्देश्य लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है ताकि हमारे समाज के सबसे कमजोर सदस्यों को सभी क्षेत्रों में समान अधिकार मिले, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक गतिविधियों में समान भागीदारी को बढ़ावा मिले।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष