लाइव न्यूज़ :

Labour Day: 134 साल पहले शुरू हुई मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत, हेमार्केट गोलीकांड के बाद बदली मजदूरों की जिंदगी

By निखिल वर्मा | Updated: May 1, 2020 09:01 IST

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मेहनतकश मजदूरों के लिए समर्पित है. किसी भी देश की अर्थव्यवस्था मजदूरों के बदौलत ही खड़ी होती है, इसके बावजूद आज भी मजदूर हाशिए पर ही हैं. सिर्फ मजदूर दिवस के दिन ही नहीं बल्कि साल के हर दिन मजदूरों के सम्मान और हक में खड़े होने की जरूरत है.

Open in App
ठळक मुद्देमजदूर दिवस श्रमिकों के सम्मान, उनकी एकता और उनके हक के समर्थन में मनाया जाता है।एक मई को लेबर डे, मई दिवस, श्रमिक दिवस और मजदूर दिवस भी कहा जाता है

1880 के दशक में अमेरिका और यूरोपीय देशों में मजदूर अपनी मांगों को लेकर मुखर होने लगे थे। उस समय अमेरिका का शिकागो शहर श्रमिक आंदोलन का बड़ा केंद्र बनकर उभरा। 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में काम के 8 घंटे निर्धारित करने की मांग को लेकर मजदूरों का जबरदस्त आंदोलन हुआ है। काम के घंटे तय करने के लिए कई मजदूर संगठनों ने हड़ताल कर दी।

श्रमिकों का हड़ताल धीरे-धीरे उग्र होता चला गया है। हड़ताल के दौरान ही शिकागो के हेमार्केट में बम ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद हड़ताल के निपटने के लिए पुलिस ने मजदूरों पर गोली चला दी। इस घटना में कई मजदूर घायल हुए और कई लोग घायल हो गए। इसके ठीक तीन साल बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में 1889 में अंतरराष्ट्रीय समाजवादी आंदोलन सम्मेलन हुआ जिसमें यह ऐलान किया गया कि हेमार्केट में मारे गए निर्दोष लोगों की याद में एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन सभी कामगारों और श्रमिकों का अवकाश रहेगा। वर्तमान में दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में मजदूर दिवस के दिन सरकारी छुट्टी होती है।

भारत में 1923 में हुई मजदूर दिवस की शुरुआत

भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत चेन्नई में 1 मई 1923 में हुई थी। लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान के नेता और कामरेड सिंगारावेलु चेट्यार के नेतृत्व में मद्रास में पहली बार मजूदर दिवस मनाया गया। चेट्यार के नेतृत्व में मद्रास हाईकोर्ट सामने बड़ा प्रदर्शन किया गया और इस दिन को पूरे भारत में “मजदूर दिवस” के रूप में मनाने का संकल्प लिया। साथ ही छुट्टी का ऐलान किया था।

टॅग्स :मजदूर दिवसअमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील