लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पर मंडरा रहा आतंकी हमले का खतरा, जैश आतंकियों की दिल्ली में घुसने की खबर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 16, 2018 07:46 IST

आतंकवादियों को रोकने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर पुलिस को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से तालमेल की जरूरत है. पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों को सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और खासतौर से सीमाई इलाकों और नाकों पर पहरा कड़ा करने को कहा गया है.

Open in App

चंडीगढ़, 16 नवंबर: पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकी नापाक मंसूबे के साथ भारत में घुस आए हैं. पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग ने अलर्ट किया है कि जैशे मोहम्मद के 6-7 आतंकवादियों का समूह अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे फिरोजपुर से पंजाब में घुस आए हैं.

पंजाब के आईजी (काउंटर इंटेलीजेंस) कार्यालय से यह पत्र सभी पुलिस अधिकारियों को भेजा है. पत्र में कहा गया है कि ये आतंकवादी दिल्ली की ओर जाने की साजिश रच रहे हैं. आतंकवादियों को रोकने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर पुलिस को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से तालमेल की जरूरत है. पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों को सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और खासतौर से सीमाई इलाकों और नाकों पर पहरा कड़ा करने को कहा गया है.

टैक्सी लेकर भागे लुटेरे कौन? खुफिया अलर्ट से एक दिन पहले ही माधोपुर के पास पिस्तौल की नोंक पर चार लोग चांदी रंग की टैक्सी लेकर फरार हो गए थे. आशंका है कि 2016 में हुए पठानकोट एयरबेस हमले की तरह हमले की साजिश हो सकती है. यह टैक्सी जम्मू से 4 लोगों ने पठानकोट के लिए ली थी. पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''उनके पकड़े जाने तक हम आतंकी दृष्टिकोण से इनकार नहीं कर सकते हैं.

उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें पूछताछ कर रही हैं. सीमावर्ती जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर (ग्रामीण) और तरणतारन में जवानों को सतर्क रहने और निगरानी रखने को कहा गया है.'' पठानकोट हमला : पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 2 जनवरी 2016 को वायुसेना के पठानकोट एयरबेस पर हमला किया था. हमले में 7 लोगों की जान चली गई थी. 27 जुलाई 2015 को पाकिस्तानी आतंकियों ने गुरदासपुर के दीनानगर टाउन में भी हमला किया था.

टॅग्स :आतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज