लाइव न्यूज़ :

बीमा कंपनियां जल्द बिलों को मंजूरी दें ताकि रोगियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने में देर न हो : अदालत

By भाषा | Updated: April 28, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि बीमा कंपनियां कोविड-19 मरीजों के बिलों को मंजूरी देने में 6-7 घंटे नहीं ले सकतीं क्योंकि इससे अस्पतालों से रोगियों को छुट्टी मिलने में देरी होती है और बेड की जरूरत वाले लोगों को अधिक देर तक इंतजार करना पड़ता है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि अगर अदालत को इस बात की जानकारी मिलती है कि किसी बीमा कंपनी या तीसरे पक्ष के प्रशासक (टीपीए) द्वारा बिलों को मंजूरी देने में 6-7 घंटे लगता है, तो उनके खिलाफ अवमानना ​​की कार्रवाई की जाएगी।

उनके इस आदेश के कुछ ही मिनट बाद न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने भी ऐसा ही निर्देश पारित किया। इसमें बीमा कंपनियों और टीपीए को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि बिलों को मंजूरी देने में लगने वाले समय को घटाया जाए क्योंकि अस्पतालों के बाहर बड़ी संख्या में लोग बेड का इंतजार कर रहे हैं।

न्यायमूर्ति सिंह ने अपने आदेश में कहा कि अस्पतालों से अनुरोध मिलने के बाद बीमा कंपनियों या टीपीए को बिलों को मंजूरी देने के लिए 30-60 मिनट से अधिक समय नहीं लेना चाहिए। उन्होंने बीमा नियामक इरडाई को इस संबंध में निर्देश जारी करने को कहा।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने में देरी से जरूरतमंद मरीजों को भर्ती करने में देरी हो रही है।

अदालत को कुछ अस्पतालों और वकीलों ने अवगत कराया था कि बीमा कंपनियों और टीपीए द्वारा बिलों को मंजूरी में देरी करने के कारण रोगियों को छुट्टी देने और नए लोगों को भर्ती करने में देरी हो रही है।

अदालत राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन, दवाओं, बेड और वेंटिलेटर की कमी के संबंध में कई याचिकाओं की सुनवाई कर रही थी।

न्यायमूर्ति सिंह ने दिन में यह सुनिश्चित करने को कहा कि उन सभी याचिकाकर्ताओं को बेड उपलब्ध हो जाएं जिनकी याचिका उनके समक्ष सूचीबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह