लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में सभी पुलिस थानों से शीर्ष 10 अपराधियों की सूची हटाने का निर्देश

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:10 IST

Open in App

प्रयागराज, 29 जनवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को प्रदेश में सभी पुलिस थानों से शीर्ष 10 अपराधियों के नामों की सूची हटाने का शुक्रवार को निर्देश दिया क्योंकि यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करता है। हालांकि अदालत ने कहा कि निगरानी के लिए बड़े अपराधियों की सूची तैयार करना कोई गलत नहीं है।

न्यायमूर्ति पंकज नकवी और न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की पीठ ने जीशान उर्फ जानू, बलवीर सिंह यादव और दूध नाथ यादव की याचिका स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया।

अदालत ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इस आदेश की प्रति जिलों के सभी पुलिस प्रमुखों को भेजा जाए ताकि इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।

अदालत ने कहा कि पुलिस थानों में अपराधियों की पहचान उजागर करने के संबंध में पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई बिल्कुल अवांछित है क्योंकि यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करता है। हालांकि अदालत ने कहा कि इस निर्णय का लाभ किसी घोषित अपराधी और भगोड़े को नहीं दिया जाएगा।

ये तीनों याचिकाकर्ता प्रयागराज और कानपुर नगर के विभिन्न पुलिस थानों में प्रदर्शित शीर्ष 10 अपराधियों की सूची में अपने नामों के प्रकाशन से व्यथित थे।

अदालत ने कहा, “ना सामाजिक तौर पर और ना ही राजनीतिक तौर पर मानव गरिमा को ठेस पहुंचाना वांछित है और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत किसी तरह की उद्घोषणा जारी किए बगैर पुलिस थानों में उनके नाम प्रदर्शित करने से गरिमा को ठेस पहुंचती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!