लाइव न्यूज़ :

कुशीनगर हादसे के बाद सीएम योगी का निर्देश, छोटे स्कूल वाहन-वैन के लिए तय नियमों का पालन हो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 29, 2018 06:03 IST

योगी ने एक उच्चस्तरीय बैठक में सड़क सुरक्षा के संबंध में पुलिस एवं परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए ।

Open in App

लखनऊ, 29 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मानवरहित क्रासिंग पर वैन हादसे में 13 बच्चों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज निर्देश दिये कि छोटे स्कूल वाहन और वैन के लिए तय नियमों का पालन हो और सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर स्कूली बच्चों एवं उनके माता पिता को जागरुक किया जाए ।

योगी ने एक उच्चस्तरीय बैठक में सड़क सुरक्षा के संबंध में पुलिस एवं परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा, 'छोटे स्कूल वाहन और वैन के लिए तय नियमों का पालन किया जाए। जनसामान्य और खासतौर से स्कूली बच्चों तथा उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में अभियान चलाकर जागरुक किया जाए।' मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कार्य योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से जनपदवार स्कूलों की सूची प्राप्त करके अभियान चलाकर सम्बन्धित वाहनों का शत-प्रतिशत निरीक्षण किया जाए। स्कूलों का दायित्व निर्धारित किया जाए कि मानक के अनुसार ही वाहन चलें।

योगी ने सभी मार्गों पर यातायात नियंत्रण सम्बन्धी साइन बोर्ड को प्राथमिकता पर लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को लेकर सरकार अत्यन्त चिन्तित और गम्भीर है। इन्हें रोकने के लिए गम्भीर प्रयास करने होंगे। मार्ग दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण ड्राइवरों की लापरवाही, ओवर स्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाना है। इन पर हर हाल में लगाम लगानी होगी।

उन्होंने चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के भी निर्देश दिए। साथ ही, कहा कि यात्री व स्कूली वाहनों की भी फिटनेस सुनिश्चित हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला