लाइव न्यूज़ :

"नीतीश को गाली देने के बजाय तेजस्वी और लालू यादव उनके नाम का लॉकेट पहने", गिरिराज सिंह ने पिता-पुत्र पर किया एक साथ हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 23, 2024 07:41 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को गाली देने के बजाय तेजस्वी और लालू यादव को उनका लॉकेट पहनकर घूमना चाहिए।'

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर लालू यादव और तेजस्वी यादव पर किया एकसाथ हमला गिरिराज सिंह ने कहा कि 2015 में नीतीश ने लालू यादव और उनके बेटे को राजनीतिक जीवन दियालालू यादव वंशवाद की राजनीति में उलझे रहे और अब तेजस्वी यादव भी वही काम कर रहे हैं

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर बेहद तीखा तंज कसा। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव के बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''तेजस्वी यादव जो कह रहे हैं, उसका जवाब नीतीश कुमार या उनके लोग देंगे।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "2015 में नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे को राजनीतिक जीवन दिया था। नीतीश कुमार को गाली देने के बजाय तेजस्वी और लालू यादव को उनका लॉकेट पहनकर घूमना चाहिए।''

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव दोनों पर परिवारवाद की राजनीति में उलझने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "लालू प्रसाद यादव भी वंशवाद की राजनीति में उलझे रहे और तेजस्वी यादव के साथ भी ऐसा ही है। वे केवल जातिवाद करके सत्ता हासिल करते हैं और बाद में यह भाई-भतीजावाद में बदल जाता है। लालू जी भी वंशवाद की राजनीति में उलझे रहे और तेजस्वी यादव भी।"

इस बीच बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव और पिछली सरकार में उनके करीबी मंत्रियों के अधीन विभागों के कामकाज की समीक्षा के लिए जांच का आदेश दिया है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक बिहार सरकार की ओर से तेजस्वी यादव और पिछली सरकार में उनके करीबी मंत्रियों के अधीन विभागों के कामकाज की समीक्षा करने के आदेश दिए गए हैं।

इससे पहले फ्लोर टेस्ट जीतने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने अपने पूर्व महागठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि राजद राज्य में पार्टी के शासन के दौरान "भ्रष्ट आचरण" में लिप्त था, उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इसकी जांच शुरू करेगी।

टॅग्स :गिरिराज सिंहलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवआरजेडीनीतीश कुमारजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो