लाइव न्यूज़ :

रिम्स में लालू प्रसाद के वार्ड का निरीक्षण, चारा घोटाले में सजायाफ्ता और जेल में कैद हैं राजद प्रमुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 17:41 IST

टीम में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यह एक सामान्य निरीक्षण था।’’ टीम में महानिरीक्षक (जेल) और रांची के नगर पुलिस अधीक्षक भी शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार की नियमावली के मुताबिक लालू के पेइंग वार्ड में शनिवार को सिर्फ तीन लोग ही जा सकते हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने के लिए विशेष इजाजत की जरूरत होगी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज करा रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद के वार्ड का निरीक्षण किया।

लालू चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं और यहां की एक जेल में कैद हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर यह दिख रहा है कि लालू के पेइंग वार्ड में तीन से अधिक आगंतुक हैं, जो नियमों का उल्लंघन है।

टीम में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यह एक सामान्य निरीक्षण था।’’ टीम में महानिरीक्षक (जेल) और रांची के नगर पुलिस अधीक्षक भी शामिल थे। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार की नियमावली के मुताबिक लालू के पेइंग वार्ड में शनिवार को सिर्फ तीन लोग ही जा सकते हैं। अन्य दिनों में, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने के लिए विशेष इजाजत की जरूरत होगी।

हालांकि, राजद ने दावा किया कि जेल नियमावली का सख्ती से पालन किया जा रहा है। राजद की झारखंड इकाई के महासचिव आशुतोष रंजन यादव ने बताया, ‘‘राज्यसभा सदस्य प्रेमचंद गुप्ता और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता अंबिका चौधरी उन तीन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने शनिवार को लालू जी से मुलाकात की थी।’’

टॅग्स :झारखंडलालू प्रसाद यादवहेमंत सोरेनसीबीआईमोदी सरकारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी