लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में देर रात तेंदुआ घुसने की सूचना

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:14 IST

Open in App

गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के आवासीय क्षेत्र में सोमवार देर रात तेंदुआ घुसने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग घंटों उसकी तलाया में लगा रहा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिला पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक तेंदुए के घुसने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पीआरवी, पुलिस बल और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर वन्यजीव की तलाश में जुट गयी। उन्होंने बताया कि तेंदुए के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव के पास देखा गया था। हालांकि घंटों की तलाश के बाद अभी तक उसका पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद वन विभाग कर्मियों का कहना है कि सादुल्लापुर गांव की तरफ जाते हुए जिस जानवर के पैरों के निशान दिख रहे हैं, वह तेंदुआ नहीं है। उसके हाइना होने की संभावना ज्यादा है, हालांकि स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने तेंदुए को ही देखा था। वन विभाग अभी भी सतर्कता बरत रहा है। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा में दादरी कस्बे के पास नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) संयंत्र के परिसर में कई बार तेंदुआ दिखता है। एनटीपीसी संयंत्र के सुरक्षाकर्मियों, कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों ने कई बार वहां तेंदुआ देखा है। वन विभाग के अनुसार, एनटीपीसी के परिसर में तेंदुए का परिवार रहता है, जो कई बार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

ज़रा हटकेवाल्मीकि टाइगर रिजर्वः सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी बाघ को मगरमच्छ ने बना लिया शिकार?, जबड़े में जकड़ा और गहरे पानी में ले जाकर?

कारोबारमियावाकी: शहर के अंदर छोटे-छोटे जंगल उगाने की पद्धति

भारतअरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के जंगलों में लगी भीषण आग, वायु सेना ने 1.39 लाख लीटर पानी से बुझाई आग; टला बड़ा सकंट

विश्वदुनिया में पर्यावरण पर मंडराता नया खतरा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल