लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: भारी ठंड में बुजुर्गों को निगम की गाड़ी में जानवरों की तरह भरा, फिर फेंका शहर के बाहर, वीडियो वायरल

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 29, 2021 20:33 IST

बुजुर्गों को अमानवीय तरीके से छोड़े जाने की हरकत शिप्रा के रहवासियों को पता चली तो सभी ने इसका विरोध किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर फैंस तीखी कमेंट्स कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो शूट करते कहा जा रहा है कि निगमकर्मी बुजुर्गों को सड़क किनारे फेंकने के लिए आए थे।इन बुजुर्गों को इंदौर नगर निगम ने कचरे वाली गाड़ी में भरकर लाया।अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इंदौरः29 जनवरी, इंदौर नगर निगम का एक वीडियो सोश्ल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसमें कर्मचारी निगम गाड़ी में कुछ बुजुर्ग भिखारियों  को भर कर क्षिप्रा में छोड़ने जा रहे है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सवाल उठ खड़े हुए है। बताया जा रहा है कि शहर के कुछ क्षेत्रों से बुजुर्ग भिखारियों को उठा कर गाय भैस की तरह निगम के एक ट्रक में भरा जा रहा था। 

एक ग्रामीण इस घटना का वीडियो बनाते हुए कहा रहा है, इंदौर नगर निगम ने शिप्रा के किनारे कुछ बुजुर्गों को छोड़ दिया है, जो चल फिर नहीं सकते। यह सब इंदौर नगर निगम कर रही है। युवक कह रहा है कि तीन लोग आए हैं, जो बुजुर्गों को शिप्रा किनारे छोड़ रहे हैं। वही जब निगम के कर्मचारी इन भिखारियों को क्षिप्रा की सड़क पर उतरा रहे थे तभी वहाँ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन भिखारियों को वापस निगम की गाड़ियों में बैठा दिया।

दूसरी ओर इस वीडियो के वायरल होते ही शहर के प्रशासनिक हल्के में हड़कंप मच गया। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने मामले पर संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो की सच्चाई पता की। जिसके बाद  रैन बसेरा के मस्टरकर्मी ब्रजेश लश्करी और विश्वास वाजपेयी को बर्खास्त कर दिया। वही इस मामले की जांच के आदेश दिए है। 

इस मामले पर  शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रशासन को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि पहले ठंड में गरीबों के लिए रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था करते थे, अब गरीबों को जंगल में छोड़ा जा रहा है। उन्होंने मामले की शिकायत मानव अधिकारी आयोग से करने की बात भी कही।

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत अधिक खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो