लाइव न्यूज़ :

Swachh Survekshan 2020: इंदौर लगातार चौथी बार बना सफाई में देश का नंबर-1 शहर, सूरत को दूसरा स्थान

By विनीत कुमार | Updated: August 20, 2020 12:52 IST

Swachh Survekshan 2020: मध्य प्रदेश के शहर इंदौर को एक बार फिर भारत के सबसे साफ शहर का खिताब मिला है। ये लगातार चौथी बार है जब इंदौर को ये खिताब दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश का इंदौर देश का सबसे साफ शहर, गुजरात का सूरत दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा, इंदौर 2017 से लगातार जीत रहा है सबसे साफ शहर का खिताब

स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में इंदौर को एक बार फिर देश के सबसे साफ-सुथरे शहर के तौर पर चुना गया है। ये लगातार चौथी बार है जब इंदौर को सबसे साफ शहर का खिताब मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के पांचवें संस्करण के परिणामों की घोषणा की। गुजरात का सूरत इस मामले में दूसरे और महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा।

देश के 4,242 शहरों में किये गये इस सर्वेक्षण में कुल 1.9 करोड़ नागरिकों ने अपनी राय देकर भागीदारी की। देश के 100 से ज्यादा शहरों वाले राज्य में सबसे साफ छत्तीसगढ़ और 100 से कम शहरों वाले राज्य में सबसे साफ झारखंड राज्य को घोषित किया गया। 

स्वच्छ सर्वेक्षण के पहले संस्करण में 2016 में भारत में सबसे साफ शहर का खिताब मैसूर को मिला था। इसके बाद लगातार तीन साल 2017, 2018 और 2019 में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर सबसे स्वच्छ घोषित किया गया था।

वाराणसी गंगा किनारे बसा सबसे साफ शहर

इस बार कोविड-19 के कारण स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजों में देरी हुई है। 28 दिनों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का अभियान पूरा हुआ है। स्वच्छ सर्वेक्षण इनोवेशन, स्वच्छ सर्वेक्षण सोशल मीडिया और गंगा के किनारे बसे नगरों की भी रिपोर्ट जारी की गई। इसमें वाराणसी को गंगा किनारे सबसे सबसे साफ शहर के तौर पर चुना गया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा, 'प्राचीन पवित्र शहर वाराणसी गंगा नदी के किनारे बसा सबसे साफ शहर है। लोकसभा में शहर का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हार्दिक बधाई, जिन्होंने इस उपलब्धि के लिए शहर के लोगों को प्रेरित किया है।'

Swachh Survekshan 2020: भारत के 20 सबसे साफ शहरों की लिस्ट

1. इंदौर2. सूरत3. नवी मुंबई4. विजयवाड़ा5. अहमदाबाद6. राजकोट7. भोपाल8. चंडीगढ़9. विशाखापट्टनम10. वडोदरा11. नासिक12. लखनऊ13. ग्वालियर14. पुणे15. ठाणे16. आगरा17. जबलपुर18. नागपुर19. गाजियाबाद20. प्रयागराज

'अभी चौका मारा, छक्का भी लगेगा'

स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहर ने इस समय चौका मारा है और ये निश्चित रूप से अब भविष्य में छक्का भी लगाएगा।

टॅग्स :स्वच्छ भारत अभियाननरेंद्र मोदीइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज