लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की स्थिति काबू में आने पर इंदौर-दुबई उड़ान 17 माह बाद बहाल, सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 10:57 IST

Open in App

सरकारी विमानन कम्पनी एयर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान करीब 17 महीने के लम्बे अंतराल के बाद बुधवार को बहाल हो गई। मध्यप्रदेश की इस इकलौती अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन कोविड-19 के प्रकोप के कारण मार्च 2020 में रोक दिया गया था जिसे महामारी की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद दोबारा शुरू किया गया है। इंदौर-दुबई उड़ान की बहाली को लेकर यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से हिस्सा लिया और इस उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा, "इंदौर-दुबई उड़ान 17 महीने बाद बहाल की जा रही है। मुझे याद है कि मेरे नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के महज पांच दिन बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुझसे पहली मांग यही की थी कि इस अन्तरराष्ट्रीय उड़ान को दोबारा शुरू किया जाए।" सिंधिया ने बताया कि उनके नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद पिछले 53 दिनों के भीतर उनके गृह राज्य मध्यप्रदेश में 58 नयी यात्री उड़ानें शुरू हुई हैं और राज्य में हवाई जहाज 314 अतिरिक्त फेरे लगाने लगे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कार्यक्रम में इंडिगो एयरलाइंस की ग्वालियर-इंदौर और ग्वालियर-दिल्ली के मार्गों पर चलने वाली दैनिक उड़ानों को भी हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह और इंडिगो एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया का विमान हर बुधवार को भारतीय मानक समय के मुताबिक इंदौर से दोपहर 12:35 बजे उड़ान भरकर दोपहर 03:05 बजे दुबई पहुंचेगा। वापसी में यह विमान दुबई से हर बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात के मानक समय के मुताबिक शाम 04:05 बजे रवाना होकर रात 08:55 बजे इंदौर आएगा। जानकारों का कहना है कि इस उड़ान के बहाल होने से मध्य भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पर्यटन तथा कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों की बरसों पुरानी मांग के आधार पर इंदौर-दुबई उड़ान 15 जुलाई 2019 को शुरू हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला