लाइव न्यूज़ :

यूपी निकाय चुनाव 2023: मतदान से ठीक 48 घंटे पहले सील कर दी जाएगी भारत-नेपाल सीमा, केवल आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी इजाजत

By भाषा | Updated: May 2, 2023 08:02 IST

जानकारी के अनुसार, यूपी के महराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी जिले में चार मई को नगर निकाय चुनावों के तहत मतदान होगा जबकि सिद्धार्थनगर और पीलीभीत में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी निकाय चुनाव 2023 के मद्देनजर मतदान से पहले ये फैसला लिया गया है। ऐसे में मतदान से ठीक 48 घंटे पहले भारत-नेपाल सीमा को बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही की ही इजाजत दी जाएगी।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर नेपाल से सटी भारत की सीमा मतदान से 48 घंटे पहले यानी मंगलवार को सील कर दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सतेन्‍द्र कुमार ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि नेपाल से सटी भारत की सरहद पर आवाजाही के सभी रास्ते दो मई की शाम को बंद कर दिये जाएंगे, जो चार मई की शाम तक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सिर्फ आपात स्थिति में ही वाहनों को सीमा पार करने की इजाजत दी जाएगी। 

भारत और नेपाल की अधिकारियों की बैठक में हुआ है यह फैसला

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को सीमा सील करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के लिए मतदान से 48 घंटे पहले सीमा सील करने का फैसला हाल में भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक में लिया गया था। कुमार ने बताया कि इस वक्त अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और विभिन्न खुफिया एजेंसी भारत-नेपाल सीमा पर हो रही हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही हैं। 

केवल आपातकालीन सेवाओं को ही मिलेगी अनुमति

इस बीच, बहराइच के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत (सशस्त्र सीमा बल के साथ हुई बैठक में) यह निर्णय लिया गया है कि चार मई, 2023 को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान एंबुलेंस समेत आपातकालीन सेवाओं को व्यापक जांच के बाद आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। 

इन जिलों में होने वाले है निकाय चुनाव

बता दें कि महराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी जिले में चार मई को नगर निकाय चुनावों के तहत मतदान होगा जबकि सिद्धार्थनगर और पीलीभीत में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। राज्य के सात जिले महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत की 500 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा नेपाल से लगी हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संबंधित सभी जिलों की सीमा मतदान से 48 घंटे पहले सील कर दी जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतनेपालSSB
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो