लाइव न्यूज़ :

"इंदिरा गांधी ने सबसे पहले अल्पसंख्यकों पर चलवाया था बुलडोजर", बोले बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय, पूछा क्या कांग्रेस नेताओं को है भूलने की आदत?

By आजाद खान | Updated: May 8, 2022 14:43 IST

अमित मालवीय ने ट्वीट कर मनीष तिवारी से लेकर राहुल गांधी घेरा है और कहा है कि या तो वे अपने अतीत को भूल गए है या वे गलत जानकारी रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित मालवीय ने कांग्रेस को ट्वीट के जरिए निशाना साधा है। उन्होंने अमित तिवारी के आर्टिकल का जवाब दिया है। उनके मुताबिक, इंदिरा गांधी ने सबसे पहले अल्पसंख्यकों पर बुलडोजर चलवाया था।

नई दिल्ली: बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने मनीष तिवारी के बुलडोजर पर लिखे एक आर्टिकल पर बोलते हुए कहा क्या कांग्रेस पार्टी में सभी को भूलने की आदत है। उन्होंने मनीष तिवारी से लेकर राहुल गांधी घेरा है और कहा है कि या तो वे अपने अतीत को भूल गए है या वे गलत जानकारी रखते हैं। अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि आप नाजियों और यहूदियों को भूल जाइए, भारत में सबसे पहले इंदिरा गांधी ने अल्पसंख्यकों पर बुलडोजर चलवाया था। वे कहते है कि 1976 के आपातकाल के दौरान, इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी ने अल्पसंख्यकों पर बुलडोजर चलवाया था। यह घटना उस समय घटी थी जब मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं का जबरन नसबंदी कराया जा रहा था और उनके विरोध करने पर तुर्कमान गेट पर उन पर बुलडोजर चलवाया गया था जिसमें 20 लोगों की मौत हुई थी। 

क्या कहा था मनीष तिवारी ने

इससे पहले मनीष तिवारी ने एक आर्टिकल के जरिए देश में हो रहे है बुलडोजर के इस्तेमाल पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली और देश के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में बुलडोजर ‘पसंद की गदा’ बन गया है। यह बुलडोजर लोगों के घरों और उनके रोजी-रोटी पर चलाया जा रहा है। उन्होंने देश में बुलडोजर के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट का भी जिक्र किया और कहा कि न्यालाय को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा था। मनीष तिवारी ने यह भी कहा था कि ‘बुलडोजर सिंड्रोम’ हमारे सिस्टम की संस्थागत हार्ड ड्राइव में घुस गया है। इनके इस आर्टिकल पर अमित मालवीय ने यह जवाब दिया है। 

नाजी से लेकर अब के अल्पसंख्यकों पर किया जा रहा है बुलडोजर का इस्तेमाल-मनीष तिवारी

मनीष तिवारी ने रविवार को अपने आर्टिकल के जरिए कहा था कि हर दौर में अल्पसंख्यकों की आवाज को दबाने के लिए इस बुलडोजर का इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने बताया कि बहुत पहले नाजियों ने इस बुलडोजर को यहूदियों के खिलाफ इस्तेमाल किया था, फिर इसके बाद यही बुलडोजर को फिलीस्तीनियों के लिए भी यूज किया गया था। अब इसी बुलडोजर को देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ प्रयोग किया जा रहा है। मनीष तिवारी ने यह भी कहा था कि अब समय आ गया है जब उन देशी और विदेशी कंपनियों के खिलाफ खड़ा होने का जिनका बुलडोजर और जेसीबी अल्पसंख्यकों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। 

टॅग्स :BJPकांग्रेसराहुल गांधीइंदिरा गाँधीसंजय गांधीSanjay Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर