लाइव न्यूज़ :

इंडिगो 2 सितंबर से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से शुरू करेगी सभी उड़ान, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

By आकाश चौरसिया | Updated: September 1, 2024 16:38 IST

इंडिगो एयरलाइन अपनी सेवा सुचारु करने से पहली सभी फ्लाइट शुरू होने की जानकारी दी, जो 2 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इससे पहले 28 जून को भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टी-1 पर एक कैनोपी गिर गई थी, जिसमें एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिगो की फ्लाइट सोमवार से दिल्ली के टी1 से भरेगी उड़ान 28 जून को भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टी-1 पर कैनोपी गिरने के बाद सेवा बाधित थी फिलहाल अब सब कुछ ठीक हो जाने के बाद यह सेवा शुरू की जा रही है

नई दिल्ली: प्राइवेट जेट कंपनी इंडिगो ने आज ऐलान किया कि वो दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से अपनी सेवा शुरू कर देगा। इस बात की घोषणा कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए की और बताया कि उन्हें इसे लेकर बहुत खुशी हो रही है कि उनकी फ्लाइट यात्रियों की सेवा में शुरू हो जाएगी। हालांकि, घरेलू उड़ानों के लेकर उनकी सेवा टी-2 शिफ्ट कर दी गई थी, जिसके चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।    

हालांकि, एयरलाइन कंपनी ने अपनी सेवा सुचारु होने से पहली सभी फ्लाइट की जानकारी दी, जो 2 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इससे पहले 28 जून को भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टी-1 पर एक कैनोपी गिर गई थी, जिसमें एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई थी। साथ ही छह अन्य घायल हो गए थे।

इस हादसे के बाद इंडिगो ने अपनी सभी फ्लाइट की उड़ान दिल्ली एयरपोर्ट के टी1 टर्मिनल से सस्पेंड कर दिया था। यहां तक कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटे (DIAL) ने इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की थी। 

हालांकि, 14 अगस्त को DIAL ने पुष्टि की कि नया टर्मिनल फिर से चालू हो जाएगा। इसमें कहा गया कि इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस अपनी उड़ानें टर्मिनल 1 पर स्थानांतरित करेंगी। DIAL के चरण 3A विस्तार परियोजना के हिस्से के रूप में विकसित, नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन मार्च में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। टर्मिनल को नया रूप देने का काम 2019 से चल रहा है।

टॅग्स :इंडिगोIndigo Airlinesदिल्लीNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी