लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: "आप नहीं जानते मैं कौन हूं....", फ्लाइट में सवार शख्स ने दी सहयात्री को धमकी-किया हंगामा, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: December 17, 2022 15:50 IST

वीडियो में यह भी देखा गया है कि शख्स को कुछ सहयात्री शांत कर रहे है लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा है। ऐसे में एक सहयात्री ने शख्स को मजाक में "हीरो" नाम से संबोधित करते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिगो एयरलाइंस के दिल्ली से मुंबई वाली फ्लाइट में हंगामा की खबर सामने आई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें शख्स को हंगामा करते हुए देखा गया है। वायरल वीडियो में शख्स को "आप नहीं जानते मैं कौन हूं...." कहते हुए सुना गया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को कथित तौर पर फ्लाइट में बहस और बाता-बाती करते हुए देखा गया है। जानकारी के अनुसार, एक शख्स को इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में यह कहते हुए कि "आप नहीं जानते कि मैं कौन हूं" सुना गया है। 

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि फ्लाइट में मौजूद और लोग शख्स को शांत करा रहे है और वह लगातार बहस और धमकी दिए जा रहा है। ऐसे में जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है लोग शख्स को लेकर मजाक कर रहे है और यह सवाल पूछ रहे है कि आखिर यह शख्स कौन है? आपको बता दें कि यह एक पुराना वीडियो है जो अब फिर वायरल हो रहा है। 

क्या दिखा वायरल वीडियो में 

बताया जा रहा है कि यह घटना इंडिगो एयरलाइंस के दिल्ली से मुंबई वाली फ्लाइट में घटी है। वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स फ्लाइट में मौजूद अन्य लोग को धमकी दे रहा है और कह रह है कि "जब मैं बोलूंगा तो और कोई नहीं बोलेगा। मैं तुमसे कह रहा हूं, मुझसे इस तरह बात मत करो। तुम नहीं जानते कि मैं कौन हूं।"

 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्री उसे चुप करा रहे थे और शांत रहने को कह रहे थे, लेकिन वह शख्स मान नहीं रहा है और वहां हंगामा कर रहे है। शख्स जब बार-बार धमकी दे रहा था तब अन्य यात्री उसका मजाक उड़ाते हुए उसे "हीरो" नाम से संबोधित कर रहे थे। 

शख्स की धमकी पर लोग रहे खूब मजे

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर खूब मजे ले रहे है। ऐसे में एक यूजर्स ने कमेंट्स करते हुए सवाल किया और कहा है कि "आप नहीं जानते कि मैं कौन हूं" यह कहने वाला तथाकथित सेलिब्रिटी कौन है?

एक और यूजर ने कहा है कि किसी को नहीं पता है कि यह कौन लेकिन केवल इसे ही यह पता है। यही नहीं कुछ और यूजर ने यह सवाल करते हुए कहा है कि आखिर यह शख्स कौन है। एक तरफ जहां कुछ यूजर्स यह सवाल कर रहे थे कि यह शख्स कौन है तो वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स इसका मजाक भी उड़ाते हुए देखे गए है।  

टॅग्स :Indigo Airlinesवायरल वीडियोहवाई जहाजFlight
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी