लाइव न्यूज़ :

भारत का पड़ोस (पाकिस्तान) अब केवल उसकी समस्या नहीं है बल्कि वैश्विक चुनौती बन गया हैः राम माधव

By भाषा | Updated: October 21, 2019 15:17 IST

भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ दोस्ताना संबंध रखने में निश्चित रूप से खुशी होगी लेकिन सबसे पहले उसे सीमापार आतंकवाद के प्रमुख मुद्दे पर ध्यान देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआज हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां पाकिस्तान को अब केवल भारत ही मुश्किल संबंधों के तौर पर नहीं देखता।कई देश पाकिस्तान को ऐसे चिंता के मुद्दे के तौर पर देखते हैं जहां खासतौर पर पाकिस्तान में आतंकी ढांचे के बारे में बात हो रही है।

पाकिस्तान को वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बताते हुए भाजपा महासचिव राम माधव ने सोमवार को कहा कि भारत का पड़ोस अब केवल उसकी समस्या नहीं है बल्कि वैश्विक चुनौती बन गया है।

माधव ने कहा कि लोकतांत्रिक दुनिया को साथ में आना चाहिए व पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाध्य करना चाहिए जो एक वैश्विक समस्या बन गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों तथा दोनों देशों के बीच संवाद की गुंजाइश के बारे में पूछे जाने पर माधव ने कहा कि पिछले सात दशक में रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ दोस्ताना संबंध रखने में निश्चित रूप से खुशी होगी लेकिन सबसे पहले उसे सीमापार आतंकवाद के प्रमुख मुद्दे पर ध्यान देना होगा। अमेरिका-भारत सामरिक संबंध फोरम द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे माधव ने कहा, ‘‘आज हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां पाकिस्तान को अब केवल भारत ही मुश्किल संबंधों के तौर पर नहीं देखता।

दुनिया के कई देश पाकिस्तान को ऐसे चिंता के मुद्दे के तौर पर देखते हैं जहां खासतौर पर पाकिस्तान में आतंकी ढांचे के बारे में बात हो रही है।’’ माधव ने कहा कि एक वक्त था जब देश भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की सलाह देते थे लेकिन आज कोई ऐसा नहीं कर रहा क्योंकि पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बन गया है।

जम्मू कश्मीर के भाजपा मामलों के प्रभारी माधव ने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद कश्मीर के बारे में पाकिस्तान ने जिस तरह प्रतिक्रिया दी, वह वैश्विक समुदाय के सामने अलग-थलग पड़ गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान सरकार देश के आंतरिक मामलों का प्रबंधन करने के संबंध में वाकई गंभीर नहीं है जो सर्वोच्च प्राथमिकता या प्रतिबद्धता होनी चाहिए। दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पड़ोस में ऐसे हालात हैं।’’

एफएटीएफ द्वारा पाकिस्तान पर लागू पाबंदियों के बारे में माधव ने कहा कि वह काली सूची में आने से बाल-बाल बचा है लेकिन कोई नहीं जानता कि अगले साल फरवरी में क्या होगा। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तानइमरान खानमोदी सरकारअमेरिकाराम माधव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील