लाइव न्यूज़ :

4 अक्टूबर से दिल्ली-लखनऊ के बीच दौड़ेगी देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस, जानें किराया, समय, टिकट बुकिंग

By भाषा | Updated: September 21, 2019 07:54 IST

India's first Private train tejas Express runs between Delhi-lucknow: रेलगाड़ी लखनऊ और दिल्ली के बीच का रास्ता सवा छह घंटे में पूरा कर लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देयह लखनऊ से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंच जाएगी।यह ट्रेन चार अक्टूबर से शुरू होगी और इसके लिए बुकिंग शनिवार से शुरू होगी। 

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के किराया का पता चल गया है। आईआरसीटीसी की तेजस एक्सप्रेस में लखनऊ से नई दिल्ली की टिकट की कीमत एसी चेयर कार के लिए 1,125 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,310 रुपये होगी।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली से लखनऊ की यात्रा के लिए एसी चेयर कार का टिकट 1280 रुपये का होगा जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2450 रुपये खर्च करने होंगे। लखनऊ से कानपुर के लिए एसी चेयर कार का टिकट 320 रुपये का होगा जबकि लखनऊ से गाजियाबाद का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,125 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2310 रुपये होगा।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से कानपुर के बीच एसी चेयर कार का भाड़ा 1,155 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,155 रुपये होगा। उन्होंने कहा कि ट्रेन फ्लेक्सी किराया योजना के तहत चलेगी, इसलिए सभी खंडों पर भाड़े में बदलाव आ सकता है।

रेलगाड़ी लखनऊ और दिल्ली के बीच का रास्ता सवा छह घंटे में पूरा कर लेगी। यह लखनऊ से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंच जाएगी। यह कानपुर और गाजियाबाद में रूकेगी। यह ट्रेन चार अक्टूबर से शुरू होगी और इसके लिए बुकिंग शनिवार से शुरू होगी। 

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे