लाइव न्यूज़ :

Deccan Queen 92Years Service: ​​1 जून 2022 को भारत की सबसे पहली और पुरानी डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन ने मनाया अपना 92वां जन्मदिन, अब से नए रूप में दिखेगी ट्रेन

By आजाद खान | Updated: June 2, 2022 16:05 IST

इस पर बोलते हुए सीआर के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने कहा, "डेक्कन क्वीन सबसे प्रतिष्ठित रेलगाड़ियों में से एक है, जो पिछले 92 वर्षों से सफलतापूर्वक चल रही है। यह भारतीय रेलवे की एकमात्र ट्रेन है, जो ‘रेस्टोरेंट कार’ से लैस है।"

Open in App
ठळक मुद्दे1 जून 2022 को 'डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस' ने 92 साल की सेवा पूरी कर ली है।इस मौके पर 22 जून से ट्रेन में कुछ खास बदलाव किए जा रहे है। इसके तहत ट्रेन में नए डिजिटल मीटर भी लगाए जाएंगे।

Deccan Queen 92 Years Service: भारत के दो शहरों के बीच चलने वाली 'डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस' ने 1 जून 2022 को 92 साल की सेवा पूरी कर ली है। यह ट्रेन मुंबई से पुणे को जाती है। इसका नाम भी पुणे शहर के नाम पर रखा गया है। ऐसे में शहर पुणे को "दक्खन की रानी" के रूप में भी पहचाना जाता है। आपको बता दें कि जब यह ट्रेन पहली बार चालू हुई थी तब वह सात डिब्बे के साथ दो रेक के साथ चली थी। इस ट्रेन के सभी डब्बों को लाल रंग की ढलाई कर चांदी के साथ रॉयल नीले रंग से रंगा गया था। 'डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस' के उस समय के कोचों को इंग्लैंड से मंगवाए जाते थे। वहीं इसका बॉडी जीआईपी रेलवे के माटुंगा वर्कशॉप में बनते थे। 

22 जून से एलएचबी डिब्बों के साथ चलेगी 'डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस'

आपको बता दें कि मध्य रेलवे ने बुधवार को घोषणा की है कि 92 साल पुरानी प्रतिष्ठित डेक्कन क्वीन को 22 जून से लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) डिब्बों के साथ चलाया जाएगा। मध्य रेलवे (सीआर) के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) में द्वितीय श्रेणी के एलएचबी कोच, एसी चेयर कार, विस्टा डोम कोच, डाइनिंग कार और ट्रेन के किचन का निरीक्षण किया है। 

गौरतलब है कि डेक्कन क्वीन की सेवाएं एक जून 1930 को शुरू हुईं थी, जो मध्य रेलवे के ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे (जीआईपीआर) के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर है। 

लगेगा नया मीटर

इस पर बोलते हुए अनिल कुमार लाहोटी ने कहा, "डेक्कन क्वीन सबसे प्रतिष्ठित रेलगाड़ियों में से एक है, जो पिछले 92 वर्षों से सफलतापूर्वक चल रही है। यह भारतीय रेलवे की एकमात्र ट्रेन है, जो ‘रेस्टोरेंट कार’ से लैस है।" उन्होंने बताया कि डेक्कन क्वीन को 22 जून से हॉफमैन बुश (एलएचबी) डिब्बों के साथ चलाया जाएगा। 

इसके डिब्बे लाल-हरे रंग के होंगे। आपको बता दें कि अब से इसके कोच में डिजिटल मीटर भी लगेंगे जिससे आने वाले स्टेशन के नाम यात्रियों को बहुत ही आसानी से समझ में आ जाएगा। यही नहीं 22 जून के बाद से ट्रेन में और भी छोटे और बड़े बदलाव किए जाएंगे जो यात्रियों को एक नई यात्रा का अनुभव देगा। 

टॅग्स :भारतीय रेलIndian Railway Station Development Corporationमुंबईब्रिटेनBritain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर