लाइव न्यूज़ :

ई वाहनों के लिए पहले राजमार्ग गलियारे का निर्माण मार्च 2020 तक संभव

By भाषा | Updated: July 5, 2019 06:00 IST

परियोजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह ई-गलियारा निजी कंपनी एडवांस सर्विस फॉर सोशल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स (एएसएसएआर) की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस प्रोग्राम (ईओडीबी) के तहत पहली प्रस्तावित परियोजना है। निजी कंपनी केंद्र सरकार से सहायतित है।

Open in App
ठळक मुद्देइलेक्ट्रिक वाहनों के लिये चार्जिंग स्टेशन के साथ भारत का पहला राजमार्ग गलियारा 2020 तक तैयार होने की संभावना है। यह राजमार्ग दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-आगरा राजमार्ग से सटा होगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये चार्जिंग स्टेशन के साथ भारत का पहला राजमार्ग गलियारा 2020 तक तैयार होने की संभावना है। यह राजमार्ग दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-आगरा राजमार्ग से सटा होगा। एक अधिकारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस (दिल्ली और आगरा के बीच) और राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (दिल्ली एवं जयपुर के बीच) पर गलियारों का यह संयुक्त मार्ग 500 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर 18 चार्जिंग स्टेशन होंगे। इन्हें दोनों मार्गों पर टोल प्लाजा के पास बनाया जायेगा।

परियोजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह ई-गलियारा निजी कंपनी एडवांस सर्विस फॉर सोशल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स (एएसएसएआर) की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस प्रोग्राम (ईओडीबी) के तहत पहली प्रस्तावित परियोजना है। निजी कंपनी केंद्र सरकार से सहायतित है।

एएसएसएआर में नेशनल प्रोग्राम डाइरेक्टर ईओडीबी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि इस परियोजना के तहत राजमार्ग का 500 किलोमीटर का भाग इलेक्ट्रिक गलियारे के तौर पर वाहनों को चार्ज करने की सुविधा से युक्त होगा। इन गलियारों पर इस सितंबर से टेस्ट रन शुरू होने की संभावना है और मार्च 2020 तक इस गलियारे का शुभारंभ किया जायेगा।’’

इन दो मार्गों पर 18 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें आठ दिल्ली-आगरा व 10 दिल्ली-जयपुर के बीच होंगे। सिन्हा ने बताया कि वाहनों को चार्ज करने के अलावा लोग बैटरी भी बदल सकेंगे। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा के निकट चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रत्येक स्टेशन पर 8 से 10 चार्जर और 20 चार्जिंग स्थल होंगे।

सिन्हा ने बताया कि पूरी तरह चार्ज होने पर एसयूवी जैसा वाहन 180 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक डीसी चार्जर को इस तरह के वाहन को पूरी तरह चार्ज करने में 1.25 घंटे का समय लगता है।

उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच परी चौक पर छह और ऐसे चार्जिंग स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह बेहद व्यस्त क्षेत्र है। सिन्हा ने कहा कि इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण से आग्रह किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक चार्जिंग स्टेशन को विकसित करने में करीब दो करोड़ रुपये का खर्च आता है। इसमें बिजली का खर्च शामिल नहीं है।

टॅग्स :इलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

कारोबारElectric vehicle market: 2030 तक 2000000 करोड़ रुपये का बाजार?, नितिन गडकरी ने कहा- 50000000 नौकरियों का सृजन

कारोबारTelangana Government:  बधाई हो, जल्दी कीजिए?, इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद और पंजीकरण पर 31 दिसंबर 2026 तक रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत छूट

भारत अधिक खबरें

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारत32 मंत्रियों ने किया 90 सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल?, चार गाड़ियों के काफिले के साथ कैबिनेट बैठक में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री?, अपील की धज्जियां उड़ाई

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?