लाइव न्यूज़ :

Canada: 'बेटे का लाश', भारत लाने के लिए परिजनों ने लगाई विदेश मंत्री से गुहार

By धीरज मिश्रा | Updated: February 16, 2024 13:22 IST

Canada: कनाडा में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। जिसके बाद से उसकी लाश को भारत लाने के लिए छात्र के परिजन विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की गुहार लगा रहे हैं। दरअसल, शेख मुजम्मिल अहमद(25) जो कि हैदराबाद का रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा में भारतीय छात्र की कार्डियक अरेस्ट से मौत परिजनों ने छात्र की लाश भारत लाने के लिए भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार छात्र कनाडा में मास्टर की डिग्री ले रहा था

Canada:कनाडा में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। जिसके बाद से उसकी लाश को भारत लाने के लिए छात्र के परिजन विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की गुहार लगा रहे हैं। दरअसल, शेख मुजम्मिल अहमद(25) जो कि हैदराबाद का रहने वाला है। वह कनाडा के कॉन्स्टोगा कॉलेज से आईटी में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा था।

मालूम हो कि तेलंगाना स्थित राजनीतिक दल मजलिस बचाओ तहरीक के नेता अमजद उल्लाह खान ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पत्र के साथ छात्र की दो फोटो भी शेयर की। इस पोस्ट पर विदेश मंत्रालय के द्वारा जानकारी दी गई है कि आपकी शिकायत पर कार्रवाई के लिए मदद पोर्टल पर दर्ज किया गया है।

छात्र को बुखार था

एमबीटी नेता ने कहा कि अहमद पिछले हफ्ते से बुखार से पीड़ित थे, लेकिन उनके परिवार को अहमद के दोस्त का फोन आया कि कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हो गई है। यह खबर सुनकर उनके माता-पिता और पूरा परिवार सदमे की स्थिति में है।

मृतक के परिवार द्वारा विदेश मंत्री जयशंकर से मदद का अनुरोध करने वाला पत्र भी पोस्ट किया। इससे पहले एमबीटी नेता खान ने उस मामले को भी उजागर किया था जहां शिकागो में एक अन्य भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली पर बेरहमी से हमला किया गया था। 

सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट

भारत सरकार की विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग कर लोग पोस्ट कर रहे हैं। विदेश मंत्री से गुहार लगाई जा रही है कि भारतीय छात्र को कनाडा से वापिस लाया जाए। साथ ही कनाडा प्रशासन से भी इस समय सहयोग करने के लिए मांग की जा रही है। अब देखने वाली बात होगी कि भारत सरकार की विदेश मंत्रालय इस मामले को कैसे सुलझाती है।

टॅग्स :कनाडाभारतहैदराबादS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर