लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने टिकट बुकिंग को लेकर नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब रिजर्वेशन कराते समय नहीं करना होगा ये काम

By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2022 12:57 IST

भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत अब रिजर्वेशन कराते समय फॉर्म में डेस्टिनेशन एड्रेस देने की जरूरत नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे यात्रियों को रिजर्वेशन कराते समय डेस्टिनेशन एड्रेस भरने की जरूरत नहीं होगी।कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद आईआरसीटीसी ने यात्रियों से डेस्टिनेशन एड्रेस मांगना शुरू किया था।कोरोना के कम होते मामलों के बाद इस नियम को अब हटा लिया गया है।

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने रेलवे टिकट बुकिंग को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब यात्रियों को रिजर्वेशन कराते समय डेस्टिनेशन एड्रेस यानी आप जहां जा रहे हैं, उस जगह का पता नहीं डालना होगा। दरअसल कोविड महामारी शुरू होने के बाद रेलवे ने डेस्टिनेशन एड्रेस मांगना शुरू किया था। 

इसका मकसद था कि कोरोना केस सामने आने के बाद संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा सके। अब हालांकि कम होते कोरोना केस को देखते हुए रेलवे ने इस बंदिश को हटा दिया है।

इससे रेलवे टिकट बुकिंग की प्रकिया आसान हो जाएगी और तेजी से टिकट बुक किए जा सकते हैं। आईआरसीटीसी अब यात्रियों से डेस्टिनेशन एड्रेस नहीं पूछेगा। रेल मंत्रालय की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं।

रेलवे ने हाल में बदले हैं कई और नियम

पिछले ही महीने रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए ट्रेनों में चादर, कंबल और पर्दे प्रदान करने की सुविधा फिर से शुरू करने का आदेश जारी किया था। कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद इस सुविधा पर रोक लगा दी गई थी। रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को जारी एक आदेश में कहा कि इन वस्तुओं की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू की जाए। 

भोजन, चादर आदि प्रदान करने और अपनी अधिकांश रियायतों पर रोक लगाने वाले रेलवे ने ज्यादातर सुविधाओं को फिर से शुरू कर दिया है। एक ओर जहां यात्रियों के लिये चादर और भोजन सेवा को बहाल कर दिया गया है, वहीं रियायतों पर लगी रोक अब भी बरकरार है।

गौरतलब है कि दो साल पहले देश में कोरोना के बढ़ते मामलों क बाद लगाए गए लॉकडाउन के मद्देनजर रेलवे ने भी अपनी सेवाएं रोक दी थी। बाद में इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया गया और पहले स्पेशल गाड़ियां चलाई गई। अब हालांकि भारतीय रेलवे का परिचालन अपनी पूरी क्षमता के साथ पहले की तरह शुरू हो गया है।

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"