लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे ने सभी हेल्पलाइन को एकल नंबर 139 में किया समाहित, किस सेवा के लिए कौन सा नंबर दबाना होगा, जानें

By भाषा | Updated: January 3, 2020 00:30 IST

हेल्पलाइन नंबर 139 पर बारह भाषाओं में उत्तर की सुविधा उपलब्ध होगी और यह इंटरैक्टिव वॉइस रेस्पोंस प्रणाली (आईवीआरएस) पर आधारित होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे सुरक्षा और चिकित्सकीय सहायता के लिए यात्रियों को 1 दबाना होगा और कॉलर का तुरंत कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव से संपर्क हो जाएगा। पूछताछ के लिए यात्रियों को 2 दबाना होगा जिससे अन्य सुविधाओं के लिए कॉल की जा सकेगी।

भारतीय रेल ने अपने सभी हेल्पलाइन नंबरों को एकल नंबर 139 में समाहित कर दिया है। इससे यात्रा के दौरान यात्रियों को जानकारी प्रदान करने और शिकायतों के शीघ्र निपटारे में आसानी होगी। एक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

नया हेल्पलाइन नंबर 139 सभी पूर्ववर्ती हेल्पलाइन नंबरों (182 को छोड़कर) की जगह लेगा। इससे यात्रियों को नंबर याद रखने और रेल यात्रा के दौरान किसी भी जरूरत के लिए रेलवे से संपर्क करने में सुविधा होगी।

हेल्पलाइन नंबर 139 पर बारह भाषाओं में उत्तर की सुविधा उपलब्ध होगी और यह इंटरैक्टिव वॉइस रेस्पोंस प्रणाली (आईवीआरएस) पर आधारित होगा।

इस नंबर पर स्मार्ट फोन ही नहीं बल्कि किसी भी फोन से कॉल की जा सकेगी। सुरक्षा और चिकित्सकीय सहायता के लिए यात्रियों को 1 दबाना होगा और कॉलर का तुरंत कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव से संपर्क हो जाएगा।

पूछताछ के लिए यात्रियों को 2 दबाना होगा जिससे अन्य सुविधाओं के लिए कॉल की जा सकेगी। संख्या 3 दबाने पर खानपान संबंधी शिकायतों का निपटारा होगा और 4 दबाने पर सामान्य शिकायतों की सुनवाई होगी।

सतर्कता के लिए 5 दबाना होगा और दुर्घटना के दौरान पूछताछ के लिए 6 दबाना होगा। किसी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गयी यह जानने के लिए 9 दबाने के बाद * (स्टार) दबाने से कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव से बात हो सकेगी। भाषा यश पवनेश पवनेश

टॅग्स :भारतीय रेललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा