लाइव न्यूज़ :

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने दी खुशखबरी, आईआरसीटीसी यूजर एक माह में कर सकते हैं 24 टिकट बुक, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 6, 2022 15:45 IST

Indian Railways: आईआरसीटीसी अब तक, खाता (यूजर आईडी) आधार से नहीं जुड़े होने पर लोगों को महीने में छह टिकट बुक करने की अनुमति देता था और इससे जुड़े होने पर 12 टिकट बुक किये जा सकते थे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकतम टिकट की संख्या छह से बढ़ा कर 12 कर दी थी।एक महीने में बुक की जाने वाली टिकट की अधिकतम सीमा बढ़ा कर 24 कर दी गई है।परिवार के सदस्यों के लिए एक ही खाते (यूजर आईडी) से ट्रेन की टिकट बुक करते हैं। 

Indian Railways: अपनी ‘यूजर आईडी’ को ‘आधार’ से जोड़ने पर लोग भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और (मोबाइल) ऐप के जरिये एक महीने में अब 24 ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, अन्यथा सिर्फ 12 टिकट ही बुक किये जा सकते हैं।

भारतीय रेल ने सोमवार को यह घोषणा की। आईआरसीटीसी अब तक, खाता (यूजर आईडी) आधार से नहीं जुड़े होने पर लोगों को महीने में छह टिकट बुक करने की अनुमति देता था और इससे जुड़े होने पर 12 टिकट बुक किये जा सकते थे।

रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए भारतीय रेल ने आधार से नहीं जुड़े हुए यूजर (उपयोगकर्ता) आईडी (पहचान) से महीने में बुक की जाने वाली अधिकतम टिकट की संख्या छह से बढ़ा कर 12 कर दी है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘जबकि आधार से जुड़े यूजर आईडी द्वारा एक महीने में बुक की जाने वाली टिकट की अधिकतम सीमा बढ़ा कर 24 कर दी गई है।

साथ ही, बुक की जाने वाली टिकट में जिन यात्रियों के नाम होंगे, उनमें से एक का सत्यापन आधार के जरिये होना चाहिए।’’ अधिकारियों ने बताया कि यह बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए और उन लोगों के लिए भी मददगार होगा जो परिवार के सदस्यों के लिए एक ही खाते (यूजर आईडी) से ट्रेन की टिकट बुक करते हैं। 

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसीवंदे भारत एक्सप्रेसAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी