लाइव न्यूज़ :

भारत की समुद्र में बढ़ी और ताकत, स्कॉर्पिन श्रेणी की वेला पनडुब्बी हुई नौसेना में शामिल

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 6, 2019 11:49 IST

स्कॉर्पिन श्रेणी में 6 पनडुब्बियों को भारत समुद्र में उतारेगा, जिसमें से ये चौथी है। अन्य दो पनडुब्बियां, वागीर और वागशीर पर लगातार काम चल रहा है, जिन्हें जल्द नौसेना में शामिल करने की बात कही जा रही है।

Open in App

भारतीय नौसेना लगातार मजबूत होती जा रही है। सोमवार (छह मई) को स्कॉर्पिन श्रेणी की वेला पनडुब्बी को लॉन्च किया गया है। यह स्कॉर्पिन श्रेणी की चौथी पनडुब्बी है और इसे मुंबई स्थित मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) से लॉन्च किया गया है। कहा जा रहा है कि इस पनडुब्बी के नौसेना में शामिल होने से भारत की समुद्र में ताकत बढ़ेगी।

बता दें, स्कॉर्पिन श्रेणी में 6 पनडुब्बियों को भारत समुद्र में उतारेगा, जिसमें से ये चौथी है। अन्य दो पनडुब्बियां, वागीर और वागशीर पर लगातार काम चल रहा है, जिन्हें जल्द नौसेना में शामिल करने की बात कही जा रही है। स्कॉर्पिन पनडुब्बियों का प्रॉजेक्ट मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड और फ्रांस की कंपनी नेवल ग्रुप के सहयोग से चल रहा है। वहीं, भारत की नौसेना की बात की जाए तो 2014 में भारत को आईएनएस विक्रमादित्य विमानवाहक पोत मिला था। 930 फीट लंबा ये जहाज 45,400 टन वजनी है। 2020 में भारत में बना पहला विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत नौसेना में शामिल हो सकता है। 860 फीट लंबा ये जहाज 40 हजार टन वजनी है। भारत लगातार अपनी समुद्री ताकत बढ़ा रहा है।  

टॅग्स :भारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारतविजय की लहरों पर सवार भारतीय नौसेना

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल