लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना पानी के अंदर चलने वाले 'रथ' खरीदने की योजना बना रही है, मार्कोस कमांडो और घातक होंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 10, 2023 12:08 IST

इन खास रथों पर अतिरिक्त हथियारों को लोड भी किया जा सकता है। ये रथ उथले पानी में निगरानी करने, ​तटीय प्रतिष्ठानों को लक्ष्य बनाकर हमला करने और बंदरगाहों के भीतर जहाजों को निशाना बनाने के लिए दुनिया भर में सबसे उन्नत नौसैनिक बलों द्वारा प्रयोग किए जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह कदम विशेष समुद्री अभियानों के लिए व्यापक प्रयास का हिस्सा हैये रथ या वाहन कम से कम छह चालक दल के सदस्यों को अपने साथ ले जा सकते हैंयह लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित होते हैं

नई दिल्ली:   भारतीय नौसेना विशेष समुद्री अभियानों के लिए अपने कमांडो (MARCOS) की क्षमताओं को आधुनिक बनाने और मजबूत करने के प्रयासों के तहत स्वदेशी रूप से निर्मित तैराक डिलीवरी वाहनों - जिन्हें पानी के भीतर रथ और बौनी पनडुब्बियों के रूप में भी जाना जाता है - हासिल करने की योजना बना रही है।यह कदम विशेष समुद्री अभियानों के लिए व्यापक प्रयास का हिस्सा है।

पानी के नीचे तेजी से चलने वाले ये रथ या वाहन कम से कम छह चालक दल के सदस्यों को अपने साथ ले जा सकते हैं। यह लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित होते हैं। प्रारंभिक प्रोटोटाइप को हरी झंडी मिलने के बाद नौसेना की रणनीतिक योजना में इनमें से कई जहाजों की खरीद शामिल है। इन रथों का विशिष्ट आकार गोताखोरों को बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाने में सक्षम बनाएगा। ये खास उपकरण मिल जाने के बाद मार्कोस कमांडो उथले पानी में भी तेजी से गतिविधि कर सकते हैं और लंबे समय तक अंदर रह सकते हैं।

इन खास रथों पर अतिरिक्त हथियारों को लोड भी किया जा सकता है।  ये रथ उथले पानी में निगरानी करने, ​​तटीय प्रतिष्ठानों को लक्ष्य बनाकर हमला करने और बंदरगाहों के भीतर जहाजों को निशाना बनाने के लिए दुनिया भर में सबसे उन्नत नौसैनिक बलों द्वारा प्रयोग किए जाते हैं। 

विश्व के इतिहास में ऐसे हथियारों का प्रयोग काफी समय से किया जा रहा है।  इस तरह के रथों का उपयोग द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मानव संचालित टॉरपीडो के रूप में किया गया था। हालांकि भारतीय नौसेना के मौजूदा तैराक डिलीवरी वाहनों की जानकारी वर्तमान में सार्वजनिक डोमेन में सीमित है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार अभी नौसेना इटली में बने रथों का उपयोग कर रही है। अब इन स्वदेशी निर्मित रथों को खरीदने के भारतीय नौसेना के कदम से न केवल  सैन्य क्षमता बढ़ेगी बल्कि घरेलू उद्योग और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी गति मिलेगी। 

बता दें कि हाल के कुछ महीनों में भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से भी कई प्रयास किए गए हैं। अपनी आक्रामक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना को मध्यम दूरी की एंटी-शिप मिसाइल (एमआरएएसएचएम) की खरीद के लिए रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) से हरी झंडी मिल गई है। 21 नवंबर को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से सी-किंग 42बी हेलीकॉप्टर से पहली स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया गया।

टॅग्स :भारतीय नौसेनानेवीDefenseमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब