लाइव न्यूज़ :

भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में 200 किमी दूर समुद्र में बचाई चीनी नागरिक की जान, किया एयरलिफ्ट

By फहीम ख़ान | Updated: August 17, 2023 12:45 IST

भारतीय तटरक्षक बल ने खराब मौसम और अंधेरी रात के बीच एक साहसी ऑपरेशन में बीते बुधवार रात में अरब सागर में चीनी नागरिक की जान बचाई।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में एक साहसी ऑपरेशन करके चीनी नागरिक की जान बचाईबल ने यह ऑपरेशन अरब सागर में 200 किलोमीटर दूर पनामा ध्वज वाले अनुसंधान पोत पर कियायह जहाज चीन से यूएई के रास्ते में था, तभी चालक दल के एक सदस्य की तबियत खराब हो गई थी

नागपुर: भारतीय तटरक्षक बल ने खराब मौसम और अंधेरी रात के बीच एक साहसी ऑपरेशन में बीते बुधवार रात में अरब सागर में लगभग 200 किलोमीटर दूर पनामा ध्वज वाले अनुसंधान पोत एमवी डोंग फैंग कान टैन नंबर 2 से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

इस संबंध में रक्षा पीआरओ ने लोकमत समाचार को बताया कि यह जहाज चीन से संयुक्त अरब अमीरात के रास्ते में था, जब मरीज ने सीने में दर्द और कार्डियक अटैक के लक्षणों की सूचना भारतीय तटरक्षक बल को मिली।

उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को मुंबई के मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर को सूचना मिली कि रिसर्च वेसल एमवी डोंग फैंग कान टैन नंबर 2 (यिन वेइगयांग) के चालक दल में से एक को हाई बीपी के साथ कार्डियक अटैक आया है और उसे तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है।

उसके बाद तटरक्षक बल ने पौरन जहाज के साथ संचार स्थापित किया गया और आवश्यक टेलीमेडिसिन सलाह प्रदान की। उसके बाद शीघ्र निकासी और चिकित्सा प्रबंधन के विचार से रोगी को एयरलिफ्ट किया गया।

सीजी एएलएच एमके-III ने मरीज को जहाज से सुरक्षित बाहर निकाला और मरीज को प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद में आगे के चिकित्सा प्रबंधन के लिए एजेंट को सौंप दिया गया। सीजी एएलएच और सीजीएएस दमन द्वारा घने अंधेरे के दौरान किए गए इस साहसी ऑपरेशन ने समुद्र में एक विदेशी नागरिक के बहुमूल्य जीवन को बचाने में सक्षम बनाया और भारतीय तट रक्षकों के आदर्श वाक्य "वी प्रोटेक्ट" के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि कर दी है।

टॅग्स :Indian Coast GuardचीननागपुरNagpur
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?