लाइव न्यूज़ :

Indian Coast Guard Director General Rakesh Pal: भारतीय तटरक्षक बल के डीजी राकेश पाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2024 22:24 IST

Indian Coast Guard Director General Rakesh Pal: बेचैनी की शिकायत की, सरकारी राजीव गांधी जनरल अस्पताल (आरजीजीएच) में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देIndian Coast Guard Director General Rakesh Pal: राकेश पाल के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाने की व्यवस्था की जा रही है। Indian Coast Guard Director General Rakesh Pal: राजनाथ सिंह अस्पताल पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। Indian Coast Guard Director General Rakesh Pal: पिछले वर्ष 19 जुलाई को भारतीय तटरक्षक बल के 25वें महानिदेशक का कार्यभार संभाला था।

Indian Coast Guard Director General Rakesh Pal: भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक (डीजी) राकेश पाल का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पाल ने पिछले वर्ष 19 जुलाई को भारतीय तटरक्षक बल के 25वें महानिदेशक का कार्यभार संभाला था। अधिकारियों ने बताया कि पाल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भारतीय तटरक्षक बल के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें दिन में सरकारी राजीव गांधी सामान्य अस्पताल (आरजीजीएच) में भर्ती कराया गया। पाल के निधन की खबर सुनते ही राजनाथ सिंह पाल को श्रद्धांजलि देने के लिए अस्पताल पहुंचे।

रक्षा मंत्री रविवार को चेन्नई में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के पूर्व अध्यक्ष एम करुणानिधि की 100वीं पुण्यतिथि पर 100 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी करने के लिए समारोह में शामिल हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि राकेश पाल के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाने की व्यवस्था की जा रही है।

राकेश पाल ने अपने 34 साल से अधिक के करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी थीं। उन्होंने तटरक्षक क्षेत्र (उत्तर पश्चिम) के कमांडर, नीति एवं योजना के उप महानिदेशक तथा नयी दिल्ली स्थित तटरक्षक मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक का कार्यभार संभाला था।

उन्होंने नयी दिल्ली स्थित तटरक्षक मुख्यालय में निदेशक (अवसंरचना एवं निर्माण) और प्रधान निदेशक (प्रशासन) जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर भी सेवाएं दी थीं। राकेश पाल को समुद्री गतिविधियों में व्यापक अनुभव के लिए जाना जाता है।

उन्होंने भारतीय तटरक्षक पोतो जिनमें मुख्यतः भारतीय तटरक्षक पोत समर्थ, भारतीय तटरक्षक पोत विजित, भारतीय तटरक्षक पोत सुचेता कृपलानी, भारतीय तटरक्षक पोत अहिल्याबाई और भारतीय तटरक्षक पोत सी-03 जैसे सभी श्रेणियों के पोतो की कमान संभाली थी। अधिकारी ने गुजरात के ओखा और वाडिनार जैसे दो महत्वपूर्ण तटरक्षक बेस का भी नेतृत्व किया था।

राकेश पाल को फरवरी 2022 में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया। जिसके बाद उन्हें तटरक्षक मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में तटरक्षक बल ने सफलतापूर्वक कई बड़े अभियान और अभ्यास किए हैं, जिनमें मादक पदार्थ और करोड़ो रुपये का सोना जब्त किया गया है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील