लाइव न्यूज़ :

‘हम अलर्ट है, आप खुशी से मनाएं दिवाली’, LOC से सेना ने देशवासियों को भेजा भावुक मैसेज, जवानों ने दीप जलाकर फोड़े पटाखे

By आजाद खान | Updated: October 23, 2022 11:55 IST

दिवाली के मौके पर एलओसी से भारतीय सेना ने भावुक मैसेज भेजा है। कर्नल इकबाल सिंह ने कहा, "मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे सैनिक सतर्क हैं और सीमा पर निगरानी रख रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना के जवानों ने LOC पर दिवाली मनाई है। ऐसे में जवानों ने वहां दीप जलाकर पटाखे भी फोड़े है। उन लोगों द्वारा देशवासियों को भावुक मैसेज भी भेजा गया है।

नई दिल्ली:दिवाली के मौके पर सेना के जवानों ने शुभकामनाएं देते हुए आम लोगों को भावुक मैसेज दिया है। इस पर बोलते हुए कर्नल इकबाल सिंह ने कहा कि सीमा पर सैनिक अलर्ट है, ऐसे में देशवासी भयमुक्त होकर पूरे हर्ष व उल्लास के साथ दिवाली मनाएं।

सेना के जवानों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें उन्हें लक्ष्मी पूजा और लक्ष्मी-गणेश करते हुए देखा गया है। पूरे देश में आज धनतेरस मनाया जा रहा है और कल दिवाली मनाई जाएगी। 

सेना ने क्या कहा 

दिवाली के इस अवसर पर कर्नल इकबाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं देशवासियों से कहना चाहता हूं कि चिंता न करें और पूरे हर्षोल्लास के साथ दिवाली का त्योहार मनाएं। मैं देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहता हूं और उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे सैनिक सतर्क हैं और सीमा पर निगरानी रख रहे हैं।"

सेना ने ऐसे मनाई दिवाली

सेना के जवानों ने भारतीय सैनिक बॉर्डर पर दिवाली को सेलिब्रेट कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के एलओसी पर तैनात जवानों ने दीपक जलाकर इस त्योहार का स्वागत किया है। इस दौरान जवानों ने धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा और लक्ष्मी-गणेश पूजा भी की। 

ऐसे में जवानों के कुछ फोटो भी सामने आए है जिसमें वे दीप जलाते दिखाई दिए है। जवानों को मोमबत्तियां जलाते और हाथ में दीया भी लिए हुए देखा गया है। 

क्यों मनाई जाती है दिवाली

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह वहीं दिन है जिस दिन भगवान राम वनवास से घर वापस आए थे। वे रावण का वध कर 14 साल बाद वनवास से अपने घर आए थे। ऐसे में उनके लौटने के खुशी में दीपें जलाई गई थी। 

यही कारण है कि हर साल दिपावली में दीप जलाया जाता है और भगवान राम के वनवास से वापस आने की खुशी मनाई जाती है।  

टॅग्स :भारतीय सेनाएलओसीभारतदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला