लाइव न्यूज़ :

अगले माह भारत में लैंड होंगे 10 और राफेल विमान, चीन और पाकिस्तान की हर चाल पर होगी पैनी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2021 20:06 IST

भारतीय वायुसेना में राफेल विमानों की संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी. पहले ही 11 राफेल भारत पहुंच चुके हैं और अंबाला स्क्वॉड्रन में शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे चीन और पाकिस्तान की हर चाल पर पैनी नजर रखने में मदद होगी.अगले दो से तीन दिनों के भीतर तीन राफेल विमान फ्रांस से सीधे उड़ान भरकर भारत पहुंचेंगे.विमानों में ईंधन हवा के बीच भरा जाएगा.

नई दिल्लीः भारतीय वायुसेना की ताकत अप्रैल महीने में और बढ़ने वाली है. अप्रैल में कम से कम 10 राफेल जेट भारतीय वायुसेना में शामिल होंगे.

 

पहले ही 11 राफेल भारत पहुंच चुके हैंः इसके साथ ही भारतीय वायुसेना में राफेल विमानों की संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी. पहले ही 11 राफेल भारत पहुंच चुके हैं और अंबाला स्क्वॉड्रन में शामिल हैं. इससे चीन और पाकिस्तान की हर चाल पर पैनी नजर रखने में मदद होगी. सरकार के सूत्रों ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर तीन राफेल विमान फ्रांस से सीधे उड़ान भरकर भारत पहुंचेंगे.

विमानों में ईंधन हवा के बीच भरा जाएगाः इन विमानों में ईंधन हवा के बीच भरा जाएगा. इसके बाद अप्रैल महीने के दूसरे पखवाड़े में 7-8 और राफेल विमान और उनके ट्रेनर वर्जन भारत पहुंच जाएंगे. राफेल विमान पहली बार बीते साल जुलाई-अगस्त में भारतीय वायुसेना में शामिल होने शुरू हुए थे. इसके बाद इस विमान को चीन से सीमा गतिरोध के बीच उसकी हरकतों पर नजर रखने के लिए पूर्वी लद्दाख और अन्य इलाकों में गश्ती पर लगाया गया था.

फ्रांस से ये विमान सीधे अंबाला में उतरेंगेः सूत्र ने बताया कि फ्रांस से ये विमान सीधे अंबाला में उतरेंगे. कुछ समय बाद इनमें से कुछ विमानों को बंगाल के हाशिमारा एयरबेस भेजा जाएगा. वहां दूसरी स्क्वॉड्रन बनाने की प्रक्रि या पहले ही शुरू कर दी गई है. हाशिमारा एयरफोर्स स्टेशन भूटान के करीब है. यह तिब्बत से सिर्फ 384 किलोमीटर दूर है. भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए सौदा किया था.

114 मल्टीरोल एयरक्राफ्ट खरीदने का भी समझौताः अप्रैल के आखिर तक 50 प्रतिशत से ज्यादा विमान भारत पहुंच चुके होंगे. भारत अब 114 मल्टीरोल एयरक्राफ्ट खरीदने का भी समझौता करने जा रहा है. हालांकि, अभी इन्हें भारतीय वायुसेना में शामिल होने में 15 से 20 साल लगेंगे. औपचारिक तौर पर सितंबर में सेना में शामिल होने के बाद राफेल की दूसरी खेप गत वर्ष नवंबर में भारत पहुंची थी.

टॅग्स :राफेल फाइटर जेटफ़्रांसदिल्लीपाकिस्तानचीनजम्मू कश्मीरलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह