लाइव न्यूज़ :

10 हजार करोड़ में 97 निगरानी ड्रोन खरीदेगी भारतीय वायुसेना, चीन-पाक सीमा पर मजबूत होगा निगरानी तंत्र

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 18, 2023 11:04 IST

भारत में बने ये ड्रोन 30 घंटे तक लगातार उड़ान भरने में सक्षम होंगे। हाल के दिनों में चीन से लगती सीमा पर उंचाई वाले इलाकों में जिन चुनौतियों का सामना भारतीय सेना और वायुसेना कर रही हैं, वैसे हालात में ये ड्रोन सेनाओं के निगरानी तंत्र को और मजबूत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय वायु सेना 97 ‘मेड-इन इंडिया’ ड्रोन खरीदने जा रही हैये ड्रोन 30 घंटे तक लगातार उड़ान भरने में सक्षम होंगेये ड्रोन सेनाओं के निगरानी तंत्र को और मजबूत करेंगे

नई दिल्ली: चीन और पाकिस्तान से लगी सीमा पर सुरक्षा और निगरानी तंत्र को और मजबूत करने के लिए भारतीय वायु सेना  97 ‘मेड-इन इंडिया’ ड्रोन खरीदने जा रही है। देश में ही बने इन निगरानी ड्रोन्स का सौदा 10 हजार करोड़ में होने की जानकारी सामने आई है। 

भारत में बने ये ड्रोन 30 घंटे तक लगातार उड़ान भरने में सक्षम होंगे। हाल के दिनों में चीन से लगती सीमा पर उंचाई वाले इलाकों में जिन चुनौतियों का सामना भारतीय सेना और वायुसेना कर रही हैं, वैसे हालात में ये ड्रोन सेनाओं के निगरानी तंत्र को और मजबूत करेंगे।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर 31 एमक्यू-9बी रीपर ड्रोन खरीदने का भी सौदा हुआ था। पूरी दुनिया में बेहद तेजी से बदलते हालात और युद्ध की नई रणनीतियों के बीच हवाई निगरानी और मानव रहित लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाने के लिए ड्रोन्स की खरीदारी देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

निगरानी के लिए देश में बने ड्रोन्स को खरीदने का फैसला ये भी दिखाता है कि सरकार आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना चाहती है और देश के हथियार निर्माताओं का मनोबल भी बढ़ाए रखना चाहती है। बीते 15 जून को रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक के दौरान इस बात पर भी चर्चा हुई थी कि घरेलू विक्रेताओं से निगरानी ड्रोन जैसे हथियार खरीदे जाएं। 

बता दें कि भारतीय सेनाएं निगरानी के लिए केवल ड्रोन जैसे हथियारों पर ही निर्भर नहीं हैं। उत्तराखंड के औली में हुए भारत-अमेरिकी सैन्य युद्ध अभ्यास के दौरान एक खास दृश्य देखने को मिला जिसने सबको चौंका दिया था। दरअसल भारतीय सेना चील पक्षियों को भी ऐसे प्रशिक्षित कर रही जिससे वह हवा में उड़ रहे दुश्मन के निगरानी ड्रोन को अपने पंजो के वार से नीचे गिरा दें।

दुश्मन के ड्रोन के खतरे को देखते हुए और ट्रैक किए जाने की चिंता के बिना गहन निगरानी करने की आवश्यकता के साथ सेना बूट कैंप के माध्यम से ‘आकाशी रंगरूटों’ के झुंड को खड़ा कर रही है। भारतीय सेना मेरठ स्थित रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) केंद्र में काली चीलों और बाज़ों को क्वाडकॉप्टर को हवा में ही मार गिराने के लिए चुपचाप से प्रशिक्षित कर रही है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सचीनपाकिस्तानभारतीय सेनाडीआरडीओLine of Actual Control
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज