लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर की डल झील में भारतीय वायुसेना 26 सितंबर को हवाई प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करेगी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 12:47 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 सितंबर भारतीय वायुसेना 26 सितंबर को यहां प्रसिद्ध डल झील के ऊपर हवाई प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करेगी। अधिकारियों के मुताबिक इससे जम्मू-कश्मीर के युवा भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि 3,000 से ज्यादा स्कूली बच्चे और कॉलेज के विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कश्मीर के संभागीय आयुक्त पांडुरंग के पोले ने कहा, “एयर शो का मुख्य उद्देश्य घाटी के युवाओं को भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है।”

मंगलवार को पोले ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित हवाई प्रदर्शन कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भागीदारी के संबंध में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ हुई एक बैठक की अध्यक्षता की थी। कार्यक्रम का थीम ‘अपने सपनों को पंख दें’ हैं।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि 3,000 से ज्यादा कॉलेज एवं स्कूल विद्यार्थी वायुसेना के विमानों के प्रभावशाली युद्धाभ्यास को देखने के लिए कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं जो उन्हें वायुसेना और विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम छात्रों में अपने सपनों को पंख देने का जुनून भी विकसित करेगा। कार्यक्रम स्थल पर छात्रों के साथ 700 शिक्षक भी मौजूद रहेंगे।”

प्रवक्ता ने बताया कि पोले ने शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को एनसीसी कैडेटों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में स्टॉल लगाए जाएंगे और छात्रों को भारतीय वायुसेना की उपलब्धियों, बल में रोजगार के अवसरों, भर्ती नियमों और पात्रता मानदंडों से परिचित कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए