लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना चीन सीमा के पास दिखा रही अपनी ताकत, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने 

By भाषा | Updated: April 17, 2018 19:33 IST

उन्होंने बताया कि चिन्यालीसौर में वायु सेना का अभ्यास रविवार तक चलेगा। बताया जाता है कि 'गगन शक्ति' कई दशकों में वायु सेना का सबसे बड़ा अभ्यास है।

Open in App

देहरादून, 17 अप्रैलः देश भर में चलाए जा रहे अपने लड़ाकू अभ्यास के तहत भारतीय वायु सेना ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को अपनी अवसंरचना की रणनीतिक तैयारी का आकलन करने के लिए अभ्यास किया। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने हालांकि मीडिया से दूरी बनाए रखी, लेकिन सूत्रों ने बताया कि 'गगन शक्ति' नामक यह अभ्यास भारत चीन सीमा से 230 किमी दूर चिन्यालीसौर शहर में सुबह छह बज कर करीब तीस मिनट पर शुरू हुआ। 

सूत्रों ने बताया कि वायु सेना के अधिकारियों को लेकर पहला एएन-32 मालवाहक विमान सुबह सात बज कर करीब 15 मिनट पर चिन्यालीसौर हवाई पट्टी पर उतारा। इसी हवाई पट्टी पर विमान सात बज कर 45 मिनट पर दूसरी बार और फिर आठ बज कर एक मिनट पर तीसरी बार उतारा। 

उन्होंने बताया कि चिन्यालीसौर में वायु सेना का अभ्यास रविवार तक चलेगा। बताया जाता है कि 'गगन शक्ति' कई दशकों में वायु सेना का सबसे बड़ा अभ्यास है। चीन और भारत सहित सभी संभावित सुरक्षा चुनौतियों से निपटने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ साथ अपनी परिचालनगत तैयारियों की जांच के लिए वायु सेना यह अभ्यास कर रही है। 

अधिकारियों ने बताया कि दो सप्ताह का यह अभ्यास आठ अप्रैल को शुरू हुआ और 22 अप्रैल तक चलेगा। पिछले शनिवार को वायु सेना ने पश्चिमी समुद्री तट पर एक नौवहन हवाई अभियान चलाया था। वायु सेना ने यह अभियान हिंद महासागर क्षेत्र और इसके आगे अपनी गहरी मारक क्षमता के आकलन के लिए चलाया था। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह