लाइव न्यूज़ :

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अफसर बनीं, मध्य प्रदेश में दिखाया था अदम्य साहस, जानिए

By भाषा | Updated: April 21, 2023 13:12 IST

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा राजस्थान की रहने वाली हैं और हेलीकॉप्टर पायलट हैं। मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान ‘अदम्य साहसिक’ कार्य के लिए उन्हें वीरता पुरस्कार दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविंग कमांडर दीपिका मिश्रा बनीं वीरता पुरस्कार पाने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी।मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान साहसिक कार्यों के लिए उन्हें ‘वायु सेना पदक’ (वीरता) से सम्मानित किया गया।दीपिका मिश्रा ने आठ दिनों तक चले बचाव अभियान में महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की जान बचाई थी।

नयी दिल्ली: विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी बन गईं हैं। वायुसेना के प्रवक्ता के अनुसार, राजस्थान निवासी दीपिका मिश्रा हेलीकॉप्टर पायलट हैं।

उन्हें मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान ‘‘अदम्य साहसिक’’ कार्य के लिए गुरुवार को ‘वायु सेना पदक’ (वीरता) से सम्मानित किया गया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आऱ चौधरी ने सुब्रतो पार्क में वायुसेना सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में कई अधिकारियों और वायु योद्धाओं को युद्ध सेवा पदक और अन्य पुरस्कार दिए।

प्रवक्ता ने कहा कि वायुसेना के दो अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक, 13 अधिकारियों और वायु योद्धाओं को वायु सेना पदक (वीरता), 13 अधिकारियों को वायु सेना पदक और 30 को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किये गये। उन्होंने कहा कि कुल 58 व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान किया गया जिनमें से 57 वायुसेना से और एक सेना से है।

दीपिका मिश्रा: वायुसेना में वीरता पुरस्कार पाने वाली पहली महिला

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा के बारे में उन्होंने कहा कि वायुसेना के इतिहास में वीरता पुरस्कार पाने वाली वह वायुसेना की पहली महिला अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के प्रति समर्पण के लिए वायुसेना से महिलाओं को पहले भी पुरस्कार प्राप्त हुए हैं लेकिन यह पहली बार है जब वायुसेना की किसी महिला अधिकारी को वीरता पुरस्कार मिला है।

भारतीय वायुसेना द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, दीपिका मिश्रा ने अगस्त 2021 में उत्तरी मध्य प्रदेश में ‘‘मानवीय सहायता और अचानक आई बाढ़ के बाद आपदा राहत अभियान’’ के दौरान अथक कार्य किया था। बचाव अभियान आठ दिनों तक चला और उन्होंने महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की जान बचाई।

अधिकारियों ने कहा कि उनके बहादुरीपूर्ण और साहसिक प्रयासों ने न केवल प्राकृतिक आपदा में कीमती जान बचाईं, बल्कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना भी पैदा की। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सराजस्थानMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज