लाइव न्यूज़ :

'नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नरेंद्र मोदी जी को नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर भेंट करते....', कांग्रेस ने फोटो शेयर कर कसा तंज

By विनीत कुमार | Updated: March 9, 2023 14:47 IST

अहमदाबाद में चौथे टेस्ट मैच से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज के साथ स्टेडियम पहुंचे। हालांकि, इस कार्यक्रम की एक तस्वीर वायरल हो रही है। कांग्रेस की ओर से भी इसे शेयर करते हुए तंज कसा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बानीज अहमदाबाद टेस्ट से पहले पहुंचे थे स्टेडियम।इस मौके पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को उनका चित्र भेंट किया, इसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है।नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने दर्शकों का अभिवादन करते हुए विशेष वाहन में एक चक्कर भी लगाया।

अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उनके समकक्ष एंथोनी अल्बानीज का पहुंचना दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहले मोटेरा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। बाद में इसका नाम बदला गया। 

बहरहाल, चौथे टेस्ट से पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को उनका चित्र भेंट किया, जिसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। साथ ही विपक्ष के कुछ और नेताओं ने तस्वीरें शेयर कर व्यंग्य साधे। सोशल मीडिया पर भी तस्वीर वायरल हो रही है।

कांग्रेस की ओर से तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया गया, 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नरेंद्र मोदी जी को नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर भेंट करते नरेंद्र मोदी जी के दोस्त के बेटे।' वहीं, राजस्थान कांग्रस की ओर से ट्वीट किया गया, 'सर्वश्रेष्ठ गिफ्ट अवार्ड सबसे सक्षम और स्व-निर्मित व्यक्ति श्री जय शाह को जाता है।'

हालांकि बता दें कि बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भी ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज को उनका चित्र भेंट किया। मैच से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 75 साल की दोस्ती के अवसर पर अल्बानीज और मोदी ने मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ लगाया। दोनों देशों के प्रमुखों की उपस्थिति के कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'अपने नाम के एक स्टेडियम में अपनी जिंदगी में लैप ऑफ ऑनर करना- ये सेल्फ ऑब्शेशन की हाईट है।'

बता दें कि कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ अपने-अपने प्रधानमंत्रियों के साथ मैदान में उतरे और उन्हें अन्य खिलाड़ियों से मिलवाया। अल्बानीज ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले नाथन लियोन से कुछ समय बात की जबकि मोदी ने सभी भारतीय खिलाड़ियों को हाथ मिलाकर बधाई दी। भारत इस चार टेस्ट की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना रखी है।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियानरेंद्र मोदीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज