लाइव न्यूज़ :

भारत ने अग्नि-पी मिसाइल का किया परीक्षण, परमाणु क्षमता से है लैस, जानिए इस बारे में सबकुछ

By विनीत कुमार | Updated: December 18, 2021 14:49 IST

अग्नि-पी ऐसा बैलिस्टिक मिसाइल है जिसे रेल और सड़क कही से भी जरूरत पड़ने पर लॉन्च किया जा सकता है। इसे आसानी से देश के किसी भी कोने में ले जाया जा सकता है।

Open in App

बालासोर (ओडिशा): भारत ने नई पीढ़ी की परमाणु क्षमता वाले बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-पी (प्राइम) का शनिवार को सफल परीक्षण किया। ये परीक्षण ओडिशा में बालासोर में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीपर से किया गया। परीक्षण के दौरान पूर्वी तट पर स्थित विभिन्न टेलीमेट्री और रडार स्टेशनों ने मिसाइल को ट्रैक किया और उसकी स्थिति की निगरानी की।

इससे पहले इसी मिसाइल का एक और परीक्षण 28 जून को भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से किया गया था। वह परीक्षण भी सफल रहा था। डीआरडीओ की ओर से शनिवार के परीक्षण के बाद कहा गया कि दूसरे परीक्षण ने इस मिसाइल की विश्वसनीयता और इसमें लगे आधुनिक तकनीक पर भरोसे को और पुख्ता कर दिया है।

राजनाथ सिंह ने दी सफल परीक्षण पर बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अग्नि-पी (प्राइम) मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ को बधाई दी और इस सफलता पर खुशी जताई। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के पास युवा प्रशिक्षित वैज्ञानिक, तकनीक और प्रतिभा है।

रेल और रोड से लॉन्च किया जा सकता है मिसाइल

अग्नि-पी दरअसल अग्नि श्रेणी की मिसाइलों की नई पीढ़ी का उन्नत संस्करण है। यह ऐसा बैलिस्टिक मिसाइल है जिसे रेल और सड़क कही से भी जरूरत पड़ने पर लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसे लंबी अवधि के लिए तैयार रखा जा सकता है। यही नहीं, इसे जरूरत के अनुसार देश के किसी भी कोने में आसानी से ले जाया जा सकता है। इस नई बैलिस्टिक मिसाइल की मार करने की क्षमता 1000 से 2000 किलोमीटर तक की है। मिसाइल का वजन अग्नि III से आधा है और इसमें नए प्रकार के प्रोपलशन और गाइलाइन हैं।

खास बात ये भी है कि इसमें जो तकनीक लगी है वह 4000 किलोमीटर रेंज की अग्नि- IV और 5000 किलोमीटर रेंज वाली अग्नि-V में इस्तेमाल की गई है। नई अग्नि-पी मिसाइल का इस्तेमाल हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दुश्मन के युद्धपोतों को निशाना बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

बता दें कि अग्नि श्रेणी की मिसाइलें भारत की परमाणु क्षमता वाली मिसाइलों का अहम आधार हैं। इसमें कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी, पनडुब्बी से लॉन्च की जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल और लड़ाकू विमान भी शामिल हैं। अग्नि सीरीज की सबसे घातक मिसाइल अग्नि-V है जो अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है। इसमें 5,000 किमी से अधिक दूरी तक मार करने की क्षमता है। इसका कई बार परीक्षण किया जा चुका है और इसे शामिल करने की प्रक्रिया जारी है।

टॅग्स :डीआरडीओराजनाथ सिंहओड़िसाअग्नि 5
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो