लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद पाकिस्तान ने उगला जहर, भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जबाव

By सुमित राय | Updated: August 6, 2020 15:29 IST

राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद पाकिस्तान द्वारा किए गए कमेंट पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने करारा जवाब दिया है और कहा है कि इस तरह की टिप्पणियां बेहद अफसोसजनक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान द्वारा राम मंदिर के भूमिपूजन पर किए गए कमेंट पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है।भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस तरह की टिप्पणियां बेहद अफसोसजनक हैं।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान जहर उगलने लगा है और पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशीद ने कहा है कि भारत अब धर्मनिरपेक्ष देश नहीं राह, बल्कि रामनगर में तब्दील हो गया है। वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि ये भी दिखाता है कि कैसे धर्म न्याय के ऊपर हावी हो रहा है। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है और कहा है कि इस तरह की टिप्पणियां बेहद अफसोसजनक हैं।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान द्वारा राम मंदिर पर की गई टिप्पणी पर कहा कि पाकिस्तान को भारत के मामलों में दखल देने और साम्प्रदायिकता को शह देने से बचना चाहिए। सीमा-पार आतंकवाद में संलिप्त एक देश का यह रुख आश्चर्यजनक नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, "हमने भारत के आंतरिक मामले पर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के प्रेस स्टेटमेंट को देखा है। उसे भारत के मामलों में दखल देने और सांप्रदायिक भड़काने से बचना चाहिए। हालांकि यह एक ऐसे राष्ट्र के लिए आश्चर्यजनक रुख नहीं है, जो सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता है और अपने ही अल्पसंख्यकों को उनके धार्मिक अधिकारों से वंचित करता है। इस तरह की टिप्पणियां फिर भी बहुत अफसोसजनक हैं।"

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने जारी किया था बयान

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) ने एक बयान में कहा ,‘‘भारतीय उच्चतम न्यायालय के त्रुटिपूर्ण निर्णय ने मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, जो न केवल न्याय पर आस्था की प्रधानता को दर्शाता है, बल्कि आज के भारत में बढ़ते बहुसंख्यवाद को भी दिखाता है जहां अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुसलमानों और उनके पूजा स्थलों पर हमले बढ़ रहे हैं।’’

विदेश कार्यालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान बाबरी मस्जिद स्थल पर मंदिर के निर्माण में जल्दबाजी यह दिखाती है कि किस प्रकार से भारत में मुसलमानों को हाशिए पर धकेला जा रहा है। भारत पहले ही इस मुद्दे पर पाकिस्तान की ‘‘ अवांछित और अकारथ टिप्पणियों ’’ को खारिज कर चुका है। विदेश मंत्रालय ने कहा था,‘‘ भारत के उच्चतम न्यायालय का फैसला भारत का पूरी तरह से अंदरूनी मामला है।’’ 

टॅग्स :राम मंदिरपाकिस्तानइंडियाअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट