लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 80834 मामले, पिछले 71 दिनों में सबसे कम नए केस, 3303 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2021 09:43 IST

Coronavirus Update: भारत में 2 अप्रैल के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे कम नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। वहीं, 3303 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या अब बढ़कर 3.70 लाख से ऊपर पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 2 अप्रैल के बाद कोरोना संक्रमण के 24 घंटे में सबसे कम नए मामले24 घंटे में 3303 लोगों की मौत, देश में कुल मृतकों की संख्या 3.70 लाख के पारएक्टिव केसों की संख्या अब देश में घटकर 10 लाख 26 हजार 159 पहुंच गई है

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 80 हजार 834 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में 3303 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। ये जानकारी रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई। भारत में इस साल दो अप्रैल के बाद 24 घंटे में कोरोना के ये सबसे कम नए मामले हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1 लाख 32 हजार 62 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। ताजा अपडेट के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर दो करोड़ 94 लाख 39 हजार 989 पहुंच गई है।

इसमें 2 करोड़ 80 लाख 43 हजार 446 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या अब बढ़कर 3 लाख 70 हजार 384 पहुंच गई है। एक्टिव केसों की संख्या अब देश में घटकर 10 लाख 26 हजार 159 हो गई है जबकि 25 करोड़ 31 लाख 95 हजार 48 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

पिछले 71 दिनों में सबसे कम नए कोरोना केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 71 दिनों में कोरोना के भारत में ये सबसे कम नए केस हैं। दैनिक संक्रमण देर अब घटकर 4.25 प्रतिशत पहुंच गया है। ये लगातार 20वां दिन है जब देश में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से कम है। वहीं रिकवरी रेट बढ़कर अब 95.26 प्रतिशत हो गया है।

ये लगातार पांचवां दिन भी है जब संक्रमण दर 5 प्रतिशत से कम है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में सबसे अधिक 15108 नए केस मिले। वहीं केरल में 13832 केस आए। इसके अलावा महाराष्ट्र में 10697, कर्नाटक में 9785 और आंध्र प्रदेश में 6952 मामले मिले। 

देश में इन पांच राज्यों से ही सबसे अधिक 69.74 प्रतिशत केस 24 घंटे में सामने आए हैं। इसमें अकेले तमिलनाडु से ही 18.69 प्रतिशत केस मिले हैं। 

वहीं, मृतकों की बात करें तो सबसे ज्यादा मौत पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना से हुई। यहां 1966 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में दर्ज हुई है। वहीं तमिलनाडु में 374 लोगों की मौत हुई है। इनसबसे बीच राहत की बात ये है कि एक्टिक केस में 54531 की कमी आई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी