लाइव न्यूज़ :

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,759 नए मामले सामने आए, 509 लोगों की हुई मौत

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 28, 2021 11:54 IST

देश में कोरोना से सबसे खराब हालत केरल की है । यहां एक दिन में सिर्फ केरल से 30 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं । देश में कुल 46, 759 नए मामले सामने आए हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में कोरोना की रफ्तार सबसे तेज, एक दिन में 30 हजारे से ज्यादा मामलेदेश में 24 घंटे में 46, 759 नए मामले, 509 लोगों की मौतशुक्रवार को देश में कुल 1 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया

दिल्ली : देश में कोरोना के मामले अभी भी चिंता का सबसे बड़ा कारण बने हुए हैं । ऐसे में  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 46,759 नए मामले सामने आए हैं जबकि 509 लोगों की इसी अवधि में मौत हो गई है । इस दौरान 31,374 मरीज कोरोना से ठीक भी हो गए हैं । 

जारी आकड़ों के अनुसार, नए मामलों को मिलाकर देश में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,26,49,947 पर पहुंच गया है । वहीं इस वक्त देश में एक्टिव मामले 3,59,775 हैं । देश में रिकवरी की संख्या भी बढ़कर 3,18,52,802 हो गई है । इसके साथ ही कुल मौतों का  4,37,370 हो गया है  हैं. देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 62,29,89,134 हो गया है ।

कोरोना से प्रभावित सबसे ज्यादा राज्यों में केरल पहले नंबर पर है । केरल में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है । केरल फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है और सरकार ने कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं । केरल में शुक्रवार को कोरोना के 32,801 नए मामले सामने आए । कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,301 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.45 लाख हो गयी जबकि 17  की मौत हो गई है । इसी के साथ राज्य में कुल मौत का आकड़ा 37,248 हो गया है ।

वहीं देश में अगर जांच के आकड़ों की बात करें तो आईसीएमआर के अनुसार , शुक्रवार को देश में कुल 17,61,110 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कुल 51,68,87,602 सैंपल अभी तक  टेस्ट किए जा चुके हैं । आपको बताते दें कि इन सबके के बीच एक अच्छी खबर ये है कि शुक्रवार को कोविड-19 टीकों की 1 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई, जो अब तक किसी एक दिन की सबसे ज्यादा संख्या है । इसपर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास ये वही प्रयास है जिससे देश ने 1 दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है । इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी ।  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट