लाइव न्यूज़ :

पिछले 24 घंटों में सामने आए 4 हजार से कम नए मामले, 89 लोगों की मौत, 0.44 फीसदी रहा संक्रमण दर

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 12, 2022 10:42 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,614 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5,185 लोग डिस्चार्ज हुए और 89 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,614 नए मामले सामने आए हैं।इस दौरान 5,185 लोग डिस्चार्ज हुए जबकि 89 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 3,614 नए मामले सामने आए जो 12 मई 2020 के बाद एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,29,87,875 हो गई है।  वहीं, इस दौरान 89 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 803 हो गई है।

इसके अलावा देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 40,559 हुई है। फिलहाल, 5,185 लोग अभी तक डिस्चार्ज हुए हैं। ऐसे में कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,24,31,513 हो गया है। इस दौरान संक्रमण की दैनिक दर 0.44 दर्ज की गई। देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

इस बीच, देश में अबतक कोविड-19 टीके की 179.91 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। मालूम हो, शुक्रवार को कोविड-19 के 4,194 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,29,84,261 हो गई थी। वहीं, कल 255 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,15,714 हो गई थी।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज